Brock Lesner को मिला WresleMania 42 के ओपन चैलेंज का जवाब, 41 साल के रेसलर ने कर दी बोलती बंद

WWE WrestleMania 42 के लिए ब्रॉक लैसनर ने पूर रोस्टर को ओपन चैलेंज दिया है. अभी तक उनका मैच कंफर्म नहीं हुआ है. एक फेमस स्टार ने लैसनर की चुनौती का जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. ब्रॉक लैसनर भी शो में नज़र आएंगे. 22 फरवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में लैसनर ने एंट्री की थी. वहां पर पॉल हेमन भी उनके साथ आए थे. हेमन ने लैसनर की तरफ से WrestleMania 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया. लैसनर आगे भी वीकली शोज में आने वाले हैं. अब एक फेमस पूर्व WWE स्टार ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार ने क्या कहा?

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. रिपोर्टस में ओबा फेमी, एलए नाइट और गुंथर का नाम लिया जा रहा है. अभी तक कोई भी चीज क्लियर नहीं हुई है. 41 साल के पूर्व WWE स्टार जेम्स एल्सवर्थ ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “क्या दो हाथों वाला कोई भी आदमी WrestleMania में जीतने का मौका रखता है?”. एल्सवर्थ का रेसलिंग करियर शानदार रहा है. उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में बहुत काम किया है. WWE में भी उन्होंने कई साल तक काम किया. डीन एंब्रोज और एजे स्टाइल्स के खिलाफ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 के लिए किन मैचों का हुआ ऐलान?

WrestleMania 42 के लिए WWE ने बड़े मैचों का ऐलान अभी तक किया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ड्रू मैकइंटायर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. स्टेफनी वकेर और लिव मॉर्गन के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. वहीं जेड कार्गिल और रिया रिप्ली के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘छोटे कद के लोग भौंकते हैं’, CM Punk को Roman Reigns के पिता का जिक्र करना पड़ा महंगा, वुमेंस WWE स्टार ने सुनाई खरी-खोटी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ