John Cena: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. कुछ ही दिन बाद मेगा इवेंट का आयोजन होने वाला है. कंपनी ने 13 मैचों का ऐलान किया है. खैर इवेंट का हिस्सा जॉन सीना भी बनने वाले हैं. इससे पहल सीना ने एक दिल छू देने वाला काम किया है. सीना ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. आप सभी जानते हैं कि सीना का भारतीय दिग्गजों के लिए हमेशा प्यार झलकता है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने आशो भोसले को किस अंदाज में याद किया.
जॉन सीना ने शेयर की तस्वीर
आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान फिल्म जगत की हस्तियां और फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए वहां पर पहुंचे थे. आशा भोसले के निधन से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग दुखी हैं. WWE दिग्गज जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले की तस्वीर शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया. सीना ने हमेशा की तरह इस बार भी कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, लेकिन उनकी पोस्ट से फैंस को सबकुछ समझ आ जाता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-7 साल बाद WWE दिग्गज की WrestleMania 42 में होगी वापसी, Triple H ने दिया चैंपियन बनने का सुनहरा मौका
---विज्ञापन---
WWE WrestleMania 42 में जॉन सीना निभाएंगे बड़ा रोल
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. जॉन सीना भी इसका हिस्सा बनने वाले हैं. वो इस बार होस्ट की भूमिका निभाएंगे. सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब वो मेगा इवेंट में वापसी करने वाले हैं. सीना को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 13 अप्रैल, 2026: Brock Lesnar ने दिखाया खूंखार अंदाज, Roman Reigns ने जीत की भरी हुंकार
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---