Jimmy Uso: WWE में इस समय कई कपल काम कर रहे हैं, जिसमें से एक रोमन रेंस के भाई जिमी उसो और नेओमी हैं. दोनों की शादी 2014 में हुई थी. पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जिंदगी का सबसे सफल कदम उठाया. नेओमी और जिमी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. इन्हें साथ देखकर हर किसी को बहुत खुशी होती है. दोनों की लव स्टोरी के बारे में शायद कम लोगों को पता होगा. जिमी ने इस बार नेओमी के साथ पहली डेट की शर्मनाक कहानी सुनाई.
विज्ञापन
WWE स्टार जिमी उसो ने क्या कहा?
जिमी उसो और नेओमी ने हाल ही में What’s Your Story? पॉडकास्ट में शिरकत की. दोनों ने अपने जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. जिमी ने वहां पर अपनी पहली डेट की स्टोरी बताई जब वह और नेओमी एक जापानी होटल में गए थे. उसो ने कहा,”पहली डेट ने मुझे लगभग यह सोचने पर मजबूर दिया था कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है. हम एक होटल में गए और उन्होंने कहा, ओह एवाकाडो”. उन्होंने बताया कि वह वसाबी थी. जब जिमी ने नेओमी से प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी हालत बहुत खराब थी, उनके आंसू और नाक से पानी बह रहा था. जिमी ने आगे कहा,”नेओमी ने कहा कि यह कोई एवाकाडो नहीं है. मैने कहा लानत है यह तो वसाबी थी. मेरा नंबर खो गया. तुम्हारे साथ कुछ गड़बड़ है”.
विज्ञापन
साल 2025 अभी तक नेओमी के लिए रहा शानदार
नेओमी ने कुछ महीने पहले हील टर्न लेकर चौंका दिया था. उनका हील रन जबरदस्त चल रहा है. सभी जगह से उन्हें वाहवाही मिल रही है. नेओमी ने विमेंस मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया. पिछले महीने नेओमी ने Evolution प्रीमियम लाइव इवेंट में इयो स्काई के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. हाल ही में हुए Summer Slam 2025 में नेओमी ने इयो स्काई और रिया रिप्ली को हराकर टाइटल रिटेन किया. चैंपियन के रूप में नेओमी का काम सभी को बहुत पसंद आ रहा है. अब वह लंबे समय तक चैंपियन बने रह सकती हैं.