'Brock Lesnar को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने मात दूंगा', 28 साल के WWE रेसलर ने खाई कसम

WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर बड़े सैगमेंट और मैच हुए. ओबा फेमी ने भी एंट्री की. इस बार वो अलग अंदाज में दिखे. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को खतरनाक धमकी भी दी. पॉल हेमन भी वहां पर मौजूद थे. उनकी भी बोलती बंद हो गई थी.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं. पिछले हफ्ते मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया था. लैसनर ने वापसी करते हुए फेमी को लो-ब्लो और एफ-5 लगाया था. खैर इस हफ्ते फेमी ने अपनी भड़ास निकाली और लैसनर को चेतावनी दी. पॉल हेमन भी वहां पर मौजूद थे. फेमी ने एक ऐसी बात भी कही जो शायद लैसनर को पसंद नहीं आई होगी. आइए आपको बताते हैं कि फेमी ने क्या कहा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन का सैगमेंट2 / 6

WWE Raw में इस हफ्ते पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ. हेमन ने ब्रॉक लैसनर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि लैसनर से पंगा लेकर फेमी ने गलत कदम उठा लिया है. हेमन ने साफ किया कि हैल इन ए सैल में फेमी की लैसनर हालत खराब कर देंगे. इसके बाद ओबा ने भी एंट्री की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का बड़ा बयान

ओबा फेमी का बड़ा बयान3 / 6

ओबा फेमी ने आकर ब्रॉक लैसनर को चेतावनी दी. उन्होंने पॉल हेमन से कहा कि वो लैसनर को उनके होमटाउन मिनियापोलिस, मिनिसोटा में उनके दोस्तों, पत्नी और बच्चों के सामने हराएंगे. फेमी ने कहा कि वो समरस्लैम में लैसनर की जिंदगी को नर्क बना देंगे. (Photo: WWE.com)

पहले हो चुके हैं दो मुकाबले

पहले हो चुके हैं दो मुकाबले4 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी के खिलाफ पांच मिनट के अंदर हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को मात दी थी. अब समरस्लैम में इनके बीच तीसरा और फाइनल मुकाबला तय किया गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अगले हफ्ते हो सकता है ब्रॉल

अगले हफ्ते हो सकता है ब्रॉल5 / 6

अगले हफ्ते WWE Raw में तगड़ा बवाल हो सकता है. ब्रॉक लैसनर वहां पर नज़र आएंगे. आप सभी जानते हैं कि लैसनर आते हैं तो फिर कुछ ना कुछ जरूर होता है. ओबा फेमी को सतर्क रहना पड़ेगा. फेमी को एक बार फिर एफ-5 का शिकार होना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में किसकी होगी जीत?

समरस्लैम में किसकी होगी जीत?6 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. लैसनर और फेमी से एक बार फिर तगड़े मैच की उम्मीद की जा रही है. हैल इन ए सैल मैच में लैसनर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वो लैसनर को धराशाई कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन