WWE में शुरू हुई नई लव स्टोरी! इस वुमेंस रेसलर ने पहले दिलाया टाइटल, फिर सरेआम 'KISS' कर फैंस के उड़ाए होश

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शिकागो में हुआ था. फैंस को वहां पर एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. दो स्टार्स के बीच अब रोमांच शुरू हो गए. फीमेल रेसलर ने पहले हील टर्न लिया और फिर अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम है. इससे पहले की चीजें अब काफी मनोरंजक हो गई हैं. हर वीकली एपिसोड में फैंस हैरानी में पड़ जा रहे हैं. इस हफ्ते सीएम पंक ने वापसी की और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. इसके अलावा WWE को दो और नए चैंपियन देखने को मिले. एक फीमेल स्टार ने हील टर्न लेकर चौंका दिया. अब दर्शकों को एक रोमांटिक कहानी भी दिखेगी. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड के तगडे़ शो में क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ मैच

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ मैच2 / 6

स्ट्रीट प्राफिट्स के एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज फोर्ड ने ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. कुछ हफ्ते पहले थ्योरी और ब्रेकर स्ट्रीट प्राफिट्स से ही टाइटल हारे थे. इस बार तगड़ा मैच हुआ. मैच में लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने थ्योरी को दो बार ब्रॉस नकल्स दिया. एक वक्त लग रहा था कि थ्योरी और ब्रेकर हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री ने चौंकाया

मैक्सिकन डुप्री ने चौंकाया3 / 6

लोगन पॉल का ब्रॉस नकल्स कुछ काम नहीं आया. इसका प्रयोग ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर एंजेलो डॉकिंस करने वाले थे. इस दौरान रेफरी का ध्यान लोगन पॉल ने भटकाया हुआ था. अचानक वहां पर मैक्सिकन डुप्री ने आकर डॉकिंस को लो-ब्लो लगा दिया. इसका फायदा थ्योरी ने उठाया और डॉकिंस को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)

मैक्सिकन डुप्री ने मनाया जश्न

मैक्सिकन डुप्री ने मनाया जश्न4 / 6

ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर को एक बार फिर सफलता मिल गई है. रिंग के बाहर मैक्सिकन डुप्री ने थ्योरी की के ऊपर छलांग लगाकर उन्हें किस किया. ये देखकर भी सभी हैरान रह गए. अब WWE में ऑन-स्क्रीन एक और कपल का जलवा फैंस को देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पिछले कुछ हफ्तों से मिल रहे थे संकेत

पिछले कुछ हफ्तों से मिल रहे थे संकेत5 / 6

ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सिकन डुप्री को कई बार बैकस्टेज भी देखा गया. दोनों दूर से ही एक-दूसरे को देखते हुए नज़र आए थे. किसी को ये नहीं पता था कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. अब रेसलिंग वर्ल्ड में इन दोनों की चर्चा हो रही है. देखना होगा कि इनके लिए आगे क्या प्लान बनाया है. (Photo: WWE.com)

पॉल हेमन नहीं हैं खुश

पॉल हेमन नहीं हैं खुश6 / 6

पॉल हेमन ने ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर से कहा था कि अगर उन्हें उनके साथ रहना है तो कुछ करना होगा. थ्योरी और ब्रेकर चैंपियनशिप जीतने के बाद बैकस्टेज गए. वहां पर हेमन से उनकी मुलाकात हुई. हेमन ने तारीफ की, लेकिन मैक्सिकन डुप्री की. हेमन अभी भी थ्योरी और ब्रेकर से खुश नहीं हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन