'मैं ट्रेनिंग के दौरान गांजा पीता हूं', WWE के प्रिंस का 'शर्मसार' कर देने वाला खुलासा, मचा हड़कंप

WWE के फेमस स्टार ने इस बार एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो ट्रेनिंग के वक्त गांजा पीते हैं. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कोडी रोड्स के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी बात स्वीकार की. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE स्टार का बड़ा बयान

Judgment Day Star Finn Balor: WWE में फिन बैलर का बड़ा नाम है. NJPW में उन्होंने पहले तगड़ा काम किया था. इसके बाद उन्होंने WWE में एंट्री की. कंपनी ने उन्हें हमेशा जबरदस्त पुश दिया. मौजूदा समय में वो जजमेंट डे ग्रुप के लीडर हैं. उनकी वजह से इस ग्रुप को शानदार सफलता मिली है. खैर बैलर ने अब बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वो ट्रेनिंग के वक्त गांजा पीते हैं. बैलर के इस खुलासे के बारे में जानकर कई फैंस जरूर चौंक जाएंगे.

विज्ञापन

WWE के प्रिंस फिन बैलर ने क्या कहा?

2022 से WWE में बतौर हील फिन बैलर काम कर रहे हैं. बैलर की सफलता के पीछे उनकी खतरनाक फिजिक है. हाल ही में बैलर ने कोडी रोड्स के What Do You Wanna Talk About? पॉडकास्ट में शिरकत की. वहां पर रोड्स और बैलर ने कुछ बड़ी बातें शेयर कीं. अमेरिकन नाईटमेयर ने कहा, ”क्या आप कुछ पुराने बातें सुनना चाहते हैं?. जो इंसान मेरा डाइट प्लान और ट्रेनिंग तय करता है, उसने मुझसे 50 मिनट कार्डियो करने के लिए कहा. उसने कहा कि आप बस 50 मिनट तक ढलान में चल सकते हैं. मैंने उनकी बात मान ली. मैं अपने पड़ोस में चलता हूं, करीब 45-50 मिनट. अब मैंने चलते हुए सिगार पीना शुरू कर दिया है. ये चीज मुझे अच्छी लगती है. हालांकि, ये बहुत नुकसानदायक है”. कोडी की बात सुनने के बाद बैलर ने भी खुलासा किया कि वो ट्रेनिंग के वक्त गांजा पीते हैं. उन्होंने कहा,”मैं ट्रेनिंग के दौरान गांजा पीता हूं”.

विज्ञापन

2026 में फिन बैलर बन सकते हैं चैंपियन

फिन बैलर के लिए 2025 ठीक रहा. उन्होंने जेडी मैकडॉना के साथ मिलकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की. हालांकि, उनका टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा. 2025 में बैलर सिंगल्स टाइटल नहीं जीत पाए. रेसलमेनिया 41 में वो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मैच जीता था. बैलर कई बार मिस्टीरियो के ऊपर टर्न लेने के संकेत दे चुके हैं. 2026 में वो सिंगल्स टाइटल जीतने में कामयाब हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ