WWE Royal Rumble 2026 के स्टेज की पहली खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, कुछ दिन बाद मचेगा जबरदस्त बवाल

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी इसकी तैयारी में जुट गई है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब स्टेज निर्माण की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble 2026: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 31 जनवरी को फैंस को सऊदी अरब में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी प्रशंसक इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें होने वाले मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी होती हैं. पहली बार यूएस से बाहर रंबल का आयोजन कराया जा रहा है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स और सीएम पंक जैसे दिग्गज शो में एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खैर अब Royal Rumble 2026 के स्टेज के निर्माण की कुछ शानदार तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 का मंच हुआ लगभग तैयार

WWE का Royal Rumble बहुत बड़ा इवेंट होता है. हर साल की शुरुआत में इसका आयोजन कराया जाता है. इसी शो से रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. मेंस और विमेंस रंबल मैच में जिस स्टार की जीती होती है, उसे रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है. WWE द्वारा हर बार इस पीएलई में सरप्राइज दिए जाते हैं. कुछ बड़े स्टार्स की वापसी होती है. कहा जा रहा है कि WWE Royal Rumble 2026 में दिग्गज क्रिस जैरिको वापसी करेंगे.

विज्ञापन

Royal Rumble 2026 स्टेज की पहली झलक देखने को मिल गई है. तस्वीरों से पता चल रहा है कि अभी वहां पर काम चल रहा है. ऐसा लगता है कि WWE द्वारा स्टेज में इस बार कुछ बदलाव किया जा रहा है. वाइपर रिपोर्ट्स ने वेन्यू में चल रहे निर्माण कार्य की खास तस्वीरें शेयर की हैं. लुक को देखकर लग रहा है कि इस बार दर्शकों की भारी संख्या वहां पर आने वाली है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2025 में किसे मिली थी सफलता?

पिछले साल Royal Rumble 2025 में चार मुकाबले हुए थे. विमेंस रॉयल रंबल मैच में शार्लेट फ्लेयर ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने लंबे समय बाद कंपनी में वापसी कर अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. डीआईवाई ने द मोटर सिटी मशीन गन्स को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके अलावा कोडी रोड्स ने लैडर मैच में केविन ओवेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की थी. शो के मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था. जे उसो ने इस मुकाबले को जीतकर अपने करियर में इतिहास रचा था.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ