2026 की शुरुआत में Triple H ने WWE फैंस को दिया धोखा! SmackDown और Raw में 3 बड़ी गलतियां करके किया निराश

2026 के पहले WWE SmackDown और Raw के एपिसोड खत्म हो गए है. फैंस को बड़े बदलाव और नए चैंपियन देखने को मिले. ट्रिपल एच ने दोनों शोज में कुछ बड़ी गलतियां भी कीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

ट्रिपल एच ने की बड़ी गलतियां

Big Mistakes: 2026 के पहले WWE SmackDown और Raw के एपिसोड में कई चीजें देखने को मिलीं. नए चैंपियन भी देखने को मिले. Raw के शो में तो तीन चैंपियनशिप मुकाबले रखे गए थे. हालांकि, कोई बड़ा सरप्राइज WWE द्वारा नहीं दिया गया. ये थोड़ी गलत बाद देखने को मिली. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज अभी भी टीवी से बाहर हैं. खैर यहां हम 3 बड़ी गलतियों की बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने 2026 के पहले SmackDown और Raw के एपिसोड में करके फैंस को निराश किया.

विज्ञापन

किसी बड़े स्टार की वापसी नहीं कराना

WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड को खूब हाइप किया था. शो में रोमन रेंस, द रॉक और क्रिस जैरिको के आने की अफवाहें सामने आई थीं. खासतौर पर जैरिको को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे. ट्रिपल एच ने SmackDown और Raw में इस तरह की बुकिंग नहीं की. उन्होंने किसी की भी वापसी नहीं कराई. कहीं ना कहीं इसके लिए फैंस उनसे बहुत नाराज होंगे. कोई बड़ा स्टार आता तो दर्शकों का उत्साह बढ़ता. 2026 की शुरुआत भी खास अंदाज में होती.

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री की हार

WWE Raw के एपिसोड में मैक्सिकन डुप्री ने बैकी लिंच के खिलाफ विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच मुकाबला बढ़िया रहा. अंत में बैकी ने चीटिंग के जरिए मैच में जीत दर्ज की और चैंपियनशिप वापस ले ली. डुप्री का टाइटल रन 49 दिन में ही खत्म हो गया. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच का ये भी खराब निर्णय रहा. डुप्री ने अभी तक खुद को साबित किया है. उनका टाइटल रन बरकरार रहना चाहिए था. अपने पहले डिफेंस में ही वो हार गईं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर की हार

Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मुकाबले में ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार थे. लगभग ये तय था कि वो नए चैंपियन बन जाएंगे. उन्हें खूब हाइप भी किया गया था. ब्रेकर की मैच में द विज़न ग्रुप ने मदद भी की. अंत में पंक ने ब्रेकर को हराकर टाइटल रिटेन कर लिया. ब्रेकर का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी रही. ब्रेकर को इस बार उन्होंने चैंपियन बनाना चाहिए था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ