6 फुट 5 इंच के WWE रेसलर ने दिग्गज The Undertaker को एक अंतिम मैच के लिए ललकारा

WWE से कुछ साल पहले द अंडरटेकर रिटायर हो गए थे. लंबे समय से वो इन-रिंग एक्शन में भी दिखाई नहीं दिए हैं. अब एक फेमस स्टार ने उनके साथ अपने ड्रीम मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE

द अंडरटेकर को मिली चुनौती

The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक रहे हैं. करीब तीन दशक तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले टेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. वैसे फैंस टेकर को एक अंतिम मैच के लिए और देखना चाहते हैं. रोस्टर में कई ऐसे स्टार्स मौजूद हैं जो अपना ड्रीम मैच टेकर के साथ लड़ना चाहते हैं. इनमें से एक 6 फुट 5 इंच के डेमियन प्रीस्ट भी हैं. उन्होंने इस बार डेडमैन को एक अंतिम मैच के लिए ललकारा है. प्रीस्ट मौजूदा समय में SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार डेमियन प्रीस्ट ने क्या कहा?

हाल ही में डेमियन प्रीस्ट ने यूट्यूब शो Delivering Happiness में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर प्रीस्ट से उनके ड्रीम विरोधी का नाम पूछा गया. प्रीस्ट ने तुरंत ही द अंडरटेकर का नाम लिया. डेमियन ने इसके पीछे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि वो अंडरटेकर की वजह से ही रेसलिंग में आए. प्रीस्ट ने कहा,”मैं हमेशा पहले द अंडरटेकर का नाम ही लूंगा. उनका नाम ही सबसे पहले आएगा. अंडरटेकर ही एक ऐसे इंसान हैं जिनकी वजह से मुझे रेसलिंग से प्यार हुआ. टेकर की शख्सियत, उनका औरा और सबकुछ. अगर मुझे किसी को चुनना हो तो टेकर ही सबसे आसान जवाब है. रिंग में होकर उनकी एंट्री देखना बहुत ही शानदार होगा”.

विज्ञापन

WWE रिंग में द अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

द अंडरटेकर ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच 2020 में लड़ा था. WrestleMania 36 में उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था. दोनों स्टार्स के बीच बोनयार्ड मैच देखने को मिला था. एक शानदार मुकाबले में टेकर ने बड़ी जीत दर्ज की थी. टेकर ने इसके बाद कभी कोई मैच नहीं लड़ा. WWE रिंग में लगातार वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. 2022 में टेकर को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर उन्हें बड़ा सम्मान दिया था. डेडमैन मौजूदा समय में बैकस्टेज काम कर रहे हैं. उनकी वजह से युवा स्टार्स को आगे बढ़ने में काफी मदद मिल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ