इन 3 दिग्गजों की जल्द हो सकती है WWE में ब्लॉकबस्टर वापसी, रिंग में मचेगा तहलका!
WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आ रही है. फैंस को सरप्राइज मिल रहे हैं. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी बहुत जल्द वापसी देखने को मिल सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Stars Return: WWE के सभी इवेंट्स तगड़े हो रहे हैं. हर बार कोई ना कोई सरप्राइज मिल रहा है. हाल ही में ब्रॉन्सन रीड ने धमाकेदार वापसी से सभी का दिल जीता. इसके अलावा समरस्लैम में भी कुछ स्टार्स ने धमाकेदार एंट्री की. कंपनी अब धीरे-धीरे मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट की तरफ बढ़ रही है. इसका बिल्डअप शुरू हो गया है. दोनों ब्रांड में तगड़ी कहानियां चल रही हैं. कुछ रेसलर्स वापसी की राह पर हैं. इन्हें जल्द से जल्द लाया जा सकता है. यहां हम आपको तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिनकी वापसी हो सकती है.
जल्द वापसी करेंगे सैथ रॉलिंस
2 / 6अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में सैथ रॉलिंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. रॉलिंस ने दावा किया था कि वो रॉलिंस को हराकर रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. रोमन ने शानदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया. इसके साथ ही उन्होंने अपने शील्ड के अध्याय को भी खत्म किया. दोनों रेसलर्स ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया. तब से रॉलिंस रिंग में नहीं दिखे हैं. अब बहुत जल्द उनकी वापसी हो सकती है. (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर की होगी वापसी
3 / 6ड्रू मैकइंटायर कंपनी के बड़े स्टार हैं. वो भी लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. उनकी वापसी का इंतजार भी चल रहा है. बीच में फिल्मों में भी बिजी थी. अब हॉलीवुड में भी अपना जलवा मैकइंटायर दिखा रहे हैं. खुद सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी थी. अब मैकइंटायर का काम पूरा हो गया है. उनके लिए कंपनी ने कोई ना कोई तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा. आगामी किसी बड़े शो में वो आकर बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
मैकइंटायर ने कब लड़ा था अंतिम मैच
4 / 6इस साल अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर ने WWE में अंतिम मैच लड़ा था. उनका जेकब फाटू के साथ खतरनाक मैच हुआ था. दोनों ने अपने मैच से सभी का दिल जीता था. मैकइंटायर को घातक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. मैकइंटायर को रिंग से गए हुए काफी लंबा समय हो गया है. अब उनकी वापसी बनती है. ट्रिपल एच ने जल्द से जल्द उन्हें वापस लाकर किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाना चाहिए. (Photo: WWE.com)
क्या एजे ली देंगी फैंस को सरप्राइज?
5 / 6पिछले साल सितंबर में 10 साल बाद WWE में एजे ली ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया था. इसके बाद उन्होंने सीएम पंक के साथ मिलकर काम किया. दोनों ने रॉलिंस और बैकी को हराया. बाद में बैकी के साथ भी उनकी राइवलरी रही. इस साल रेसलमेनिया में लिंच ने ली को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. तब से ली रिंग में दिखाई नहीं दी है. हाल ही में फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वो जल्द वापसी कर सकती हैं. ली को ट्रिपल एच जल्द टीवी पर ला सकते हैं. (Photo: WWE.com)
एजे के हो सकते हैं बड़े मुकाबले
6 / 6एजे ली अब इतनी जल्दी WWE छोड़ने वाली नहीं हैं. WWE भी उन्हें जाने नहीं देगा. वो वुमेंस डिवीजन को अपने अनुभव से आगे बढ़ा सकती हैं. मौजूदा रोस्टर में कई युवा रेसलर काम कर रही हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है. एजे इस काम में WWE की मदद कर सकती हैं. आने वाले कुछ हफ्तों में वो वापसी कर किसी युवा रेसलर से मुकाबला कर सकती हैं. उनकी वजह से बहुत रेसलर्स को आगे बढ़ने में हेल्प मिल सकती है. (Photo: WWE.com)