WWE में 157 किलो के रेसलर की तूफानी वापसी, Brock Lesnar के दुश्मन को 'सुनामी' से खूब धोया

WWE Sunday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. ट्रिपल एच ने एक सरप्राइज भी दिया. फेमस स्टार ने लंबे समय बाद वापसी कर ली है. उनका इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे थे.

WWE Sunday Night’s Main Event
1 / 6
WWE स्टार ने की धमाकेदार वापसी (Photo: WWE.com)

WWE Sunday Night’s Main Event: WWE के Sunday Night’s Main Event को लेकर सभी उत्साहित थे. कंपनी ने प्री-शो को मिलाकर कुल पांच मैच वहां पर कराए. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने धोखे से कोडी रोड्स के ऊपर जीत हासिल की. खैर एक फेमस स्टार की वापसी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने वापसी कर ली है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने ओबा फेमी जैसे तगड़े रेसलर की हालत खराब की. इस बार उन्होंने अपना वजन भी थोड़ा कम किया है. अलग ही लुक में वो रिंग में नज़र आए.

विज्ञापन

Sunday Night’s Main Event में हुआ बड़ा मैच

 Sunday Night’s Main Event में हुआ बड़ा मैच2 / 6

Sunday Night’s Main Event में सबसे बड़ा मैच ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच हुआ. ये मैच WWE का फ्यूचर डिसाइड करने के लिए बुक किया गया था. इस मैच में दोनों स्टार्स ने खूब तगड़ा एक्शन दिखाया. द विज़न के अन्य सदस्यों ने मैच में ब्रेकर को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. फेमी ने सभी को फेल कर दिया. लैसनर को रिटायर करने वाले  फेमी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई और फैंस का समर्थन प्राप्त किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड ने की वापसी

ब्रॉन्सन रीड ने की वापसी3 / 6

ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच अच्छा जा रहा था. अचानक ब्रॉन्सन रीड ने वापसी कर फेमी के ऊपर चेयर से हमला कर दिया. इस तरह DQ से फेमी को जीत मिल गई. रीड ने इसके बाद खूब तबाही मचाई. उन्होंने दो सुनामी मूव फेमी पर लगाए. ब्रेकर ने भी हाथ साफ किया और खतरनाक स्पीयर से फेमी को धराशाई कर दिया. फेमी इस बार बेबस नज़र आए. वैसे रीड की वापसी की संभावनाएं इस मैच में बहुत ज्यादा थीं. पहले से ही कहा जा रहा था कि वो वापस आने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

इंजरी के कारण हुए थे बाहर

इंजरी के कारण हुए थे बाहर4 / 6

ब्रॉन्सन रीड फरवरी में इन-रिंग एक्शन से बाहर हुए थे. रेड ब्रांड में मैच के दौरान उनके बाईसेप्स में चोट लग गई थी. उन्हें इसके बाद सर्जरी करानी पड़ी थी. चोट की वजह से वो रेसलमेनिया का हिस्सा भी नहीं बने. उनके जाने के बाद द विज़न भी काफी कमजोर पड़ गया था. रीड सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव थे. वो अपनी इंजरी के बारे में अपडेट दे रहे थे. पिछले कुछ महीनों से उन्होंने वापसी के लिए ट्रेनिंग करना भी शुरू कर दिया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द विज़न हुआ मजबूत

द विज़न हुआ मजबूत5 / 6

द विज़न ग्रुप अब और मजबूत हो गया है. लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी, मैक्सिकन डुप्री, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड तबाही मचाने को तैयार है. अब ये ग्रुप रेड ब्रांड में राज कर सकता है. हो सकता है कि ये ब्लडलाइन के खिलाफ चले जाएं. आप सभी जानते हैं कि रीड को रिंग में धराशाई कर पाना काफी मुश्किल काम है. वो पिछले साल रोमन रेंस को भी पिन कर चुके हैं. कंपनी ने एक नए अंदाज में उनकी वापसी कराई है. देखना होगा कि वो आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे. (Photo: WWE.com)

पॉल हेमन ला सकते हैं ट्विस्ट

पॉल हेमन ला सकते हैं ट्विस्ट6 / 6

ब्रॉन्सन रीड के बवाल के बाद बैकस्टेज पॉल हेमन काफी चिंता में थे. वो किसी से फोन पर बात कर रहे थे. पिछले कुछ महीनों में उनका रिश्ता विज़न के साथ सही नहीं रहा है. उन्होंने ओबा फेमी की ज्यादा चिंता की है. अब वो कोई नया ट्विस्ट इस कहानी में ला सकते हैं. ओबा के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. वो विज़न से बदला लेने के मूड में रेड ब्रांंड में इस हफ्ते नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन