WWE सुपरस्टार ने की सारी हदें पार, सुनामी से मचाया हड़कंप, फिर Roman Reigns के जूते किए 'चोरी'
WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस नजर आए लेकिन उनकी हालत खराब हो गई। एक स्टार ने उनपर जबरदस्त हमला करके सुनामी मूव की बारिश कर दी। बाद में उनके जूते चोरी कर लिये।
रोमन रेंस पर ब्रॉन्सन रीड का खतरनाक हमला (Image via WWE.com)
Roman Reigns: WWE Raw के एपिसोड के अंत में काफी बवाल मचा। रोमन रेंस के नजर आने की उम्मीद थी लेकिन जब वो आए, तो सभी बेहद हैरान रह गए। रोमन ने बवाल जरूर मचाया लेकिन नंबर्स गेम के आगे वो टिक नहीं पाए। ब्रॉन्सन रीड ने एक बार फिर हदें पार की और रोमन रेंस के जूते चुरा लिये। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने रोमन पर सुनामी की बारिश करके हड़कंप मचाया। संभावित तौर पर रोमन कुछ समय तक बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन
WWE Raw में रोमन रेंस पर हुआ खतरनाक हमला
Raw के मेन इवेंट में सीएम पंक के दखल के चलते एलए नाइट और सैथ रॉलिंस के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच का DQ द्वारा अंत हो गया। बाद में सैथ, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने पंक और नाइट पर हमला कर दिया। जब सैथ और उनके साथी स्टेज पर पोज कर रहे थे, तभी रोमन रेंस ने एंट्री की। उन्हें देखकर फैंस हैरान थे। एकमात्र ट्राइबल चीफ ने ब्रॉन्सन और ब्रेकर पर हमला किया। वो सैथ पर अटैक करने गए लेकिन वो रिंग के बाहर हो गए। रेंस पर तीनों अंत में भारी पड़े। इसी बीच ब्रॉन्सन रीड ने रोमन पर तीन सुनामी मूव लगाए।
ब्रॉन्सन रीड ने इसके बाद कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। रीड पहले ही रोमन के जूते चोरी कर चुके थे और उन्होंने दोबारा ऐसा किया। Raw में रोमन पर हमला करने के बाद उन्होंने फिर से उनके जूते निकाल लिये और अपने साथ ले गए। ब्रॉन्सन रीड ने दोबारा चोरी करके सारी हदें पार कर दी हैं और रोमन रेंस को शायद यह चीज पसंद नहीं आएगी।
रोमन रेंस पर Raw में खतरनाक हमला हुआ। वो सिर्फ सुनामी मूव का ही नहीं, बल्कि स्पीयर और स्टॉम्प का भी शिकार हुए हैं। एकमात्र ट्राइबल चीफ का हाल बेहाल हो गया था और बाद में मेडिकल टीम के कुछ सदस्य उन्हें बैकस्टेज लेकर जाने के लिए आए थे। रोमन खुद ही खड़े हो गए लेकिन यहां से संकेत मिले कि एकमात्र ट्राइबल चीफ को टीवी से दूर रहने के लिए उनपर हमले का एंगल प्लान किया गया था। संभावित तौर पर रोमन Survivor Series 2025 से पहले वापसी कर सकते हैं।