WWE दिग्गज Brock Lesnar के नए लुक ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो

WWE Survivor Series 2025 में बवाल मचाने के बाद से अभी तक टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं. अब उनका नया लुक सामने आया है, जिसमें वह कहर ढा रहे हैं.

WWE

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने फैंस को चौंकाया

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर हमेशा अपने खतरनाक लुक के लिए जाने जाते हैं. WWE टीवी से बाहर उनकी हमेशा कम तस्वीरें आती हैं क्योंकि सार्वजिनक स्थलों पर वो ज्यादा जाते नहीं हैं. द बीस्ट की जब भी कोई नई फोटो आती है, तो वह सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. इस बार भी लैसनर का नया लुक सामने आया है. वो बिल्कुल भी पहचाने नहीं जा रहे हैं. उनका इस तरह का अंदाज शायद ही पहले कभी दिखा हो.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का नया लुक

Zac Brown Band ने इस बार लास वेगास स्फीयर में शानदार परफॉर्म किया. इसमें शामिल सभी कलाकारों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इस बैंड ने अपनी प्रतिभा के चलते काफी लोकप्रियता प्राप्त की है. हाल ही में इन्होंने अपने नए एल्बम लव एंड फियर को रिलीज किया था. शो के दौरान इसका जबरदस्त अंदाज में प्रचार किया गया. एनिमल नाम के एक ट्रैक के दौरान WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को एक ग्राफिक वीडियो में देखा गया. लैसनर वहां पर एक अलग वेशभूषा में जैक ब्राउन से टक्कर लेते हुए दिखे. उन्होंने भी द बीस्ट के जैसे ही कपड़े पहने हुए थे. द बीस्ट के इस नए अवतार को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘हमें फैंस की परवाह नहीं’- WWE अध्यक्ष ने अजीबोगरीब बयान देकर चौंकाया

WWE Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया बवाल

हाल ही में हुए Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर का जलवा भी देखने को मिला था. मेंस वॉरगेम्स मैच में वह द विज़न ग्रुप का हिस्सा थे. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सबसे लास्ट में एंट्री की थी. लैसनर ने आते ही बवाल मचा दिया था. द उसोज़, कोडी रोड्स और सीएम पंक को उन्होंने सुप्लेक्स लगाए. लैसनर ने रिंग के बाहर रोमन रेंस को भी अनाउंस टेबल पर खतरनाक एफ-5 लगाया था. द विज़न ग्रुप की मैच में जीत हुई और इसमें द बीस्ट को बहुत बड़ा योगदान था. लैसनर बहुत जल्दी फिर से इन-रिंग एक्शन में दिखाई देंगे.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ