'हमें फैंस की परवाह नहीं'- WWE अध्यक्ष ने अजीबोगरीब बयान देकर चौंकाया

WWE अध्यक्ष निक खान से इस बार फैंस के रिएक्शन को लेकर सवाल पूछा गया था. उन्होंने कहा कि वह किसी की परवाह नहीं करते हैं. उनके विवादस्पद बयान पर अब ऊंगली उठ रही है.

WWE

WWE अध्यक्ष का विवादास्पद बयान

WWE President: WWE में फैंस की अपनी एक अलग जगह होती है. किसी भी स्टार को ऊपर उठाने का सबसे बड़ा हथियार फैंस का रिएक्शन होता है. इन्हें देखते हुए ही क्रिएटिव टीम काम करती है. स्टार्स को रिंग में परफॉर्म करने के लिए दर्शकों से ही हिम्मत आती है. WWE अध्यक्ष निक खान ने इस बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें WWE फैंस की राय की परवाह नहीं है. खान का अजीबोगरीब बयान सुनकर जरूर किसी को भी खुशी नहीं होगी.

विज्ञापन

WWE अध्यक्ष निक खान का चौंकाने वाला बयान

हाल ही में लोगन पॉल के IMPAULSIVE पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर निक खान आए. वहां पर उन्होंने WWE से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. निक खान ने कहा कि उन्हें फैंस के पॉजिटिव और निगेटिव पहलू की कोई परवाह नहीं है. WWE अध्यक्ष ने कहा,”कोई दर्शक कहता है कि कंपनी का अध्यक्ष खराब है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. कोई बढ़िया भी कहता है, तो मुझे फर्क नहीं पड़ता है. अगर आपके साथ मेरा करीबी रिश्ता है, तो मुझे परवाह होगी कि आप मेरे बारे में क्या सोच रहे हैं.”

विज्ञापन

निक खान ने की ब्रॉक लैसनर तारीफ

कुछ दिन पहले डेनियल कॉर्मियर को निक खान ने अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर उनके ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया. निक ने कहा,”जब ब्रॉक लैसनर किसी कमरे में कदम रखते हैं, तो वह दुनिया के सबसे खतरनाक इंसान जैसे दिखते हैं. ब्रॉक का व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही है. उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा है. आसानी से लैसनर सब काम कर लेते हैं. जब तक उन्हें पहले से सबकुछ पता है, तबतक कोई दिक्कत नहीं होती है. हमें लैसनर के ऊपर गर्व है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ