John Cena के रिटायरमेंट मैच से पहले WWE Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस

WWE Saturday Night’s Main Event से पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE Raw में होगा खतरनाक टाइटल मैच

WWE Raw Preview: WWE Survivor Series 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड खास नहीं रहा. अब सभी की नजरें इस हफ्ते रेड ब्रांड के ऊपर होंगी. ये Saturday Night’s Main Event से पहले Raw का अंतिम शो होगा. Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. Raw के लिए कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. एडम पीयर्स ने भी शो को खूब हाइप किया है. ऐसा लगता है कि कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया गया है. शो में Saturday Night’s Main Event का बिल्डअप भी किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच

पिछले हफ्ते WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने न्यू डे के खिलाफ अपना टाइटल शानदार अंदाज में रिटेन किया था. ग्रेसन वॉलर ने मैच में दखलअंदाजी की थी. स्टाइल्स और ली ने वॉलर को धराशाई कर दिया था. अब स्टाइल्स और ली को वॉर रेडर्स के एरिक और आइवार के खिलाफ टाइटल इस हफ्ते डिफेंड करना है. दोनों मौजूदा चैंपियन ने खुद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स से इस मैच की मांग की थी. एरिक और आइवार ने 2025 की शुरुआत में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. दोनों का दबदबा देखने को मिला था. ये दोनों स्टार्स इस बार नए चैंपियंस बन सकते हैं.

विज्ञापन

Raw के एपिसोड में हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो भी इन-रिंग एक्शन में दिखाई देंगे. उनका सामना फिन बैलर के साथ होगा. इस मुकाबले में जजमेंट डे के अन्य सदस्यों की दखलअंदाजी पक्की होगी. डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना मैच का पासा पलट सकते हैं. मिस्टीरियो ने कहा है कि वो जजमेंट डे के हर सदस्य का बुरा हाल करेंगे.

ये भी पढ़ें:-13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में मचेगा बवाल! इन 3 फेमस स्टार्स की हो सकती है वापसी

विज्ञापन

जॉन सीना को संबोधित करेंगे गुंथर

Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने वाले हैं. उनके आखिरी विरोधी गुंथर होंगे. द रिंग जनरल ने पिछले हफ्ते SmackDown में द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एलए नाइट को हराया था. Raw में इस हफ्ते गुंथर भी नज़र आएंगे. वो सीना के साथ अपने मैच को लेकर बात रखेंगे.

Raw में विमेंस डिवीजन का बवाल भी देखने को मिलेगा. विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर शो में मौजूद रहेंगी. उनके फ्यूचर को लेकर फैसला लिया जाएगा. साथ ही साथ उन्हें नया विरोधी भी मिल सकता है. रेड ब्रांड में लायरा वैल्किरिया का मुकाबला रॉक्सन परेज़ के साथ होगा. इस मैच में विमेंस डिवीजन के एक बार फिर से बवाल मचाए जाने की उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ