'हंसी छूटने...' WWE स्टार बैकी लिंच ने पार की 'बेशर्मी' की सारी हदें! पूर्व चैंपियन के पिता का जिक्र कर बनाया भद्दा मजाक

Becky Lynch Mocks Natalya: हाल ही में बैकी लिंच ने Raw के एपिसोड में वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. बैकी ने मैक्सिन डुप्री की बादशाहत खत्म की. टाइटल जीतने के बाद बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर जहर उगला है. उन्होंने पूर्व वुमेंस चैंपियन को निशाना बनाया और जमकर बेइज्जती की. बैकी ने उनके पिता का भी जिक्र किया.

Becky Lynch Mocks Natalya

बैकी लिंच ने बनाया पूर्व चैंपियन का मजाक

Becky Lynch Mocks Natalya: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में बैकी लिंच ने मैक्सिन डुप्री को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर दोबारा कब्जा कर लिया. लिंच को कुछ महीनों पहले डुप्री ने हराकर आईसी टाइटल जीता था और ये देख हर कोई हैरान था. इसके बाद से बैकी ने लगातार मैक्सिन की धज्जियां उड़ाई और उनसे चैंपियनशिप वापस लेने का दावा किया. अब उन्होंने मैक्सिन की दोस्त नटालिया को भी आड़े हाथ लिया और उनके पिता का जिक्र करते हुए जमकर बेइज्जती की.

विज्ञापन

बैकी लिंच ने नटालिया का बनाया भद्दा मजाक

हाल ही में बस्टेड ओपन रेडियो शो पर नटालिया नजर आई थीं. इसी बीच उन्होंने बैकी लिंच और मैक्सिन डुप्री के आईसी टाइटल मैच के बारे में बात की थी. इससे पहले नटालिया, मैक्सिन को बड़े मैच के लिए तैयार कर रही थीं. इसके बावजूद डुप्री हार गईं. बैकी ने बेशर्मी की सभी हदें पार करते हुए नटालिया के दिवंगत पिता जिम नाइडहार्ट के चश्मों का जिक्र किया. उन्होंने नटालिया और मैक्सिन का भद्दा मजाक बनाया.

विज्ञापन

बैकी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने खराब रेटिंग लाने वाले बस्टेड ओपन रेडियो पर नटालिया को सुना. मेरी हंसी छूटने लगी. उन्होंने मूडी मैक्सिन को बड़े मैच के लिए तैयार करने के बजाय मेरे बारे में ज्यादा बातें कर रही थीं. मेरे ऊपर गुस्सा करने के बजाय आपको अपनी साथी रेसलर को लेकर नाखुश होना चाहिए. वो मुझे सही तरह हरा नहीं सकती हैं. वो मुझे कभी टैप करने पर मजबूर नहीं कर सकती हैं, क्योंकि मेरे टखने मजबूत हैं. शायद अगली बार मैक्सिन अपने अंकल के सनग्लास ले सकती हैं, ताकि वो बिग टाइम की रौशनी से खुद को बचा पाएं.’

ये भी पढ़ें:- इन 5 WWE स्टार्स को Triple H ने दिया तोहफा, NXT से Raw और SmackDown में लाकर संवारा करियर

विज्ञापन

नटालिया लेंगी बैकी लिंच से बदला?

बैकी लिंच का ये सोशल मीडिया पोस्ट नटालिया को जरूर पसंद नहीं आया होगा. आने वाले Raw के एपिसोड में वो बैकी को कंफ्रंट कर सकती हैं और टाइटल के लिए चैलेंज दे सकती हैं. मैक्सिन के साथ वैसे भी बैकी की स्टोरी खत्म हो गई है. ऐसे में नटालिया उनके लिए फ्रेश विरोधी रहेंगी. पहले भी दोनों के बीच कई अच्छे मैच हुए हैं. ऐसे में दोनों को फिर आमने-सामने देखना रोचक रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ