SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. एक बड़ी चीज ब्लू ब्रांड के एपिसोड मे हुई. 38 साल के अपोलो क्रूज ने 13 महीने बाद WWE में वापसी की. उनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. पिछले साल जनवरी में उन्हें इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था. कुछ समय पहले वो AAA में नज़र आए थे. इसके अलावा उन्होंने NXT के डार्क मैच में भी काम किया था. अब उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. उन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए.
WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच
SmackDown में कार्मेलो हेज ने कहा कि वो इल्जा ड्रेगनोव के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ही सोलो सिकोआ ने अपनी MFT के साथ एंट्री की. सिकोआ ने कार्मेलो के ऊपर निशाना साधा. सिकोआ ने अपनी टीम के साथ मिलकर इल्जा और हेज के ऊपर हमला कर दिया. दोनों स्टार्स को बचाने के लिए अपोलो क्रूज, शिंस्के नाकामुरा और मैट कार्डोना ने एंट्री की. क्रूज की एंट्री पर कई फैंस हैरान रह गए थे. रिंग में बहुत बवाल देखने को मिला. निक एल्डिस ने बाहर आकर 10-मैन टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया. इसके बाद मुकाबला काफी तगड़ा रहा. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. अंत में MFT को जीत मिली. क्रूज को वापसी के बाद पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. कहीं ना कहीं ये बहुत गलत बात देखने को मिली.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar की 43 साल के रेसलर से होगी टक्कर! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बड़ा मैच
SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मुकाबला हुआ. कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और जेकब फाटू के बीच टक्कर हुई. मैच में ड्रू मैकइंटायर ने दखल देकर फाटू और रोड्स पर हमला किया. मैकइंटायर ने सैमी का साथ देकर उनका हाथ कोडी के ऊपर रखा. कोडी ने किकआउट कर लिया. मैकइंटायर ने एक बार फिर कोडी पर हमला किया. सैमी ने मैकइंटायर को हैलुवा किक से धराशाई कर दिया. अंत में कोडी ने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 13 फरवरी, 2026: पूर्व ट्राइबल चीफ की जीत, वर्ल्ड चैंपियन ने मेन इवेंट में मचाया बवाल
संबंधित खबरें
WWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
1 min agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
1 day agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
2 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
2 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
3 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
3 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines