---विज्ञापन---

WWE

WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar की 43 साल के रेसलर से होगी टक्कर! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. फैंस भी लैसनर के मैच के बारे में जानना चाहते हैं. एक रिपोर्ट में द बीस्ट के विरोधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

---विज्ञापन---

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. ब्रॉक लैसनर भी शो में रहेंगे. कंपनी द्वारा उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर का मैच किसके साथ होगा. ओबा फेमी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है. एक रिपोर्ट में अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कहा गया है कि लैसनर का सामना फेमी से नहीं बल्कि WWE के मेगास्टार से हो सकता है.

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत तक लैसनर के रेसलमेनिया 42 विरोधी के रूप में ओबा फेमी का नाम नहीं बल्कि एलए नाइट का नाम फिक्स किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, ”ब्रॉक लैसनर की Raw में वापसी के बाद उनके फ्यूचर के बारे में संकेत दिए जा सकते हैं. रॉयल रंबल के बाद हमें इतना बताया गया कि ओबा फेमी के साथ अभी मैच निश्चित नहीं है. जनवरी के अंत में शो के लिए जारी लाइनअप में लैसनर का मुकाबला एलए नाइट से होना था. लैसनर और फेमी का मैच 100 प्रतिशत पक्का नहीं है. नाइट से भी लैसनर का मुकाबला हो सकता है”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा

ब्रॉक लैसनर की कब होगी वापसी?

WWE टीवी पर अंतिम बार मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने खूब बवाल मचाया था. उन्हें एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट किया था. लैसनर अब 23 फरवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में आने वाले हैं. WWE ने हाल ही में लैसनर की एंट्री का ऐलान किया. वहां पर पता चल जाएगा कि लैसनर का आगे का क्या प्लान रहेगा. कंपनी द्वारा लैसनर का मैच तय किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE का सबसे खूंखार रेसलर, जिंदा कीड़े और केचुए खाकर मचाता था उत्पात, नाम सुनते ही कांपने लगते थे फैंस

First published on: Feb 14, 2026 08:59 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola