हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE SmackDown Results, 13 फरवरी, 2026: पूर्व ट्राइबल चीफ की जीत, वर्ल्ड चैंपियन ने मेन इवेंट में मचाया बवाल

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. तीन घंटे के शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में धमाकेदार मैच हुआ.आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत जबरदस्त रहा. धमाकेदार मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. मेन इवेंट में भी बहुत बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

टिफनी स्ट्रेटन का सैगमेंट

टिफनी स्ट्रेटन ने तीन महीने पहले विमेंस चैंपियनशिप हारने को लेकर बात की. टिफनी ने कहा कि वो टाइटल वापस लेंगी. उन्होंने कहा कि वो वुमेंस चैंबर मैच जीतेंगी. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने एंट्री की. लीजेंड ने कहा कि वो रिया रिप्ली और इयो स्काई को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीतेंगी. रिया और स्काई ने भी एंट्री की. रिप्ली ने किसी से भी ज्यादा उम्मीद नहीं रखने की बात कही. रिया ने कहा कि स्काई जल्द ही चैंबर मैच में नज़र आएंगी.

विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

रिया रिप्ली और इयो स्काई ने लैश लीजेंड और नाया जैक्स के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. सभी स्टार्स ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच का अंत अच्छा नहीं रहा. सभी के बीच जबरदस्त ब्रॉल हो गया. रिंगसाइड में भी पंगा हुआ. रेफरी ने मैच खत्म करा दिया. मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट के जरिए खत्म हुआ. स्काई ने जैक्स को टेबल पर पटक दिया. वहीं लीजेंड ने रिप्ली को टाइमकीपर पर धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

कार्मेलो हेज का सैगमेंट

कार्मेलो हेज ने एलिमिनेशन चैंबर मैच में बवाल मचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि वो इल्जा ड्रेगनोव को रीमैच देना चाहते हैं. दोनों के बीच मैच शुरू नहीं हो पाया क्योंकि सोलो सिकोआ की MFT ने दखलअंदाजी कर दी. कुछ देर बात होने के बाद MFT ने हेज और ड्रेगनोव पर हमला कर दिया. अपोलो क्रूज, मैट कार्डोना और शिंस्के नाकामुरा ने आकर MFT पर अटैक किया. निक एल्डिस ने आकर 10-मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया.

10-मैन टैग टीम मैच

MFT का मुकाबला कार्मेलो हेज, इल्जा ड्रेगनोव, शिंस्के नाकामुरा, मैट कार्डोना और अपोलो क्रूज के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. एक से बढ़कर एक फिनिशिंग मूव देखने को मिले. काफी बवाल के बाद अंत में MFT ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच

एलेक्सा ब्लिस, जूलिया और जेलिना वेगा के बीच तगड़ा मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में ब्लिस ने वेगा को सिस्टर एबीगेल मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.

ट्रिक विलियम्स का मैच

ट्रिक विलियम्स का मुकाबला रे फीनिक्स के साथ हुआ. ये मैच बहुत ही शानदार रहा. दोनों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. फैंस ने खूब तालियां दोनों के लिए बजाईं. अंत में विलियम्स ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

विमेंस चैंपियनशिप मैच

जेड कार्गिल ने जॉर्डिन ग्रेस के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. लिव मॉर्गन इस मैच को देखने के लिए रिंगसाइड में मौजूद थीं. ग्रेस ने मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. कार्गिल ने अपनी ताकत से उन्हें धराशाई किया. अंत में कार्गिल ने ग्रेस के जेडेड मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.

मेन इवेंट

मेन इवेंट में सैमी ज़ेन, कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच हुआ. ये मुकाबला जबरदस्त रहा. तीनों ने जीतने की पूरी कोशिश की. एक वक्त मुकाबला फाटू जीतने वाले थे, लेकिन उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने आकर क्लेमोर किक लगा दी. मैकइंटायर ने फाटू को अनाउंस टेबल पर पटक दिया. मैकइंटायर ने कोडी के ऊपर भी अटैक किया. मैकइंटायर ने रिंग के अंदर कोडी के ऊपर सैमी को पिन करने के लिए डाल दिया. कोडी ने किकआउट कर दिया. मैकइंटायर ने एक बार फिर रिंग मे आकर कोडी पर हमला किया. सैमी ने मैकइंटायर को हैलुवा किक लगा दी. इसका फायदा कोडी ने उठाया. उन्होंने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar की 43 साल के रेसलर से होगी टक्कर! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola