Royal Rumble Match Card: WWE का Royal Rumble बहुत ही प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट है, जो साल की शुरुआत में होता है. इस बार 31 जनवरी को Royal Rumble का 39वां संस्करण होगा. इसका आयोजन सऊदी अरब में किया जा रहा है. पहली बार यूएस के बाहर से इस पीएलई का प्रसारण होगा. मुख्यत Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. WWE ने शो के लिए चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. ट्रिपल एच अक्सर बड़े इवेंट्स में सिर्फ चार ही मुकाबले रखते हैं. आइए आपको बताते है कि Royal Rumble 2026 के लिए कौन से मैचों की घोषणा की गई है.
मेंस Royal Rumble मैच
मेंस रॉयल रंबल मैच में 30 स्टार्स हिस्सा लेंगे. जो भी इस मुकाबले को जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. हर कोई अपने करियर में एक बार इस मुकाबले का विजेता बनना चाहता है. मेंस रंबल मैच के लिए अभी तक 15 नामों का ऐलान हो चुका है. कोडी रोड्स, गुंथर, जे उसो, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली, पेंटा, रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ऑस्टिन थ्योरी, जे’वॉन एवंस और ओबा फेमी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. उम्मीद के मुताबिक ब्रॉक लैसनर भी इस मुकाबले का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-2026 के Royal Rumble मैच में 8 WWE स्टार्स की एंट्री का ऐलान, Raw का सबसे बड़ा ग्रुप मचाएगा तबाही!
वुमेंस Royal Rumble मैच
विमेंस Royal Rumble मैच में भी बहुत मजा आने वाला है. अभी तक 17 वुमेंस के नामों का ऐलान हो चुका है. इयो स्काई, रिया रिप्ली, रॉक्सन परेज, लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज, बेली, लायरा वैल्किरिया, ओस्का, चेल्सी ग्रीन, जॉर्डिन ग्रेस, शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स, लैश लीजेंड, जूलिया, मैक्सिकन डुप्री और बैकी लिंच बवाल मचाने के लिए तैयार हैं.
एजे स्टाइल्स vs गुंथर
एजे स्टाइल्स और गुंथर के बीच कुछ हफ्ते पहले Raw में मैच हुआ था. वहां पर गुंथर ने स्टाइल्स के ऊपर चीटिंग से जीत हासिल की थी. स्टाइल्स ने बाद में रीमैच की मांग की. Royal Rumble 2026 में दोनों के बीच रीमैच होगा. इस मुकाबले में एक बड़ी शर्त भी रखी गई है. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. दोनों के बीच अच्छा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
9 जनवरी 2026 को ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. अब ड्रू पहली बार Royal Rumble 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे. सैमी ज़ेन के खिलाफ उनका मैच होने वाला है. हाल ही में सैमी ने चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच में रैंडी ऑर्टन, ट्रिक विलियम्स और डेमियन प्रीस्ट को हराया था.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई का खतरे में पड़ा टाइटल रन! अनुपस्थिति के बीच फैंस के लिए आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines