WWE में Roman Reigns के भाई का खतरे में पड़ा टाइटल रन! अनुपस्थिति के बीच फैंस के लिए आई बुरी खबर

WWE Raw का एपिसोड बढ़िया रहा. वहां पर कमेंटेटर माइकल कोल ने रोमन रेंस के भाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसके बारे में जानकर फैंस का दिल टूट सकता है. हो सकता है कि उन्हें अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़े.

WWE

WWE स्टार को लेकर अपडेट

WWE Raw: WWE Royal Rumble 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड बढ़िया रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. 5 जनवरी 2026 के बाद से रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस के भाई जिमी उसो नज़र नहीं आए हैं. जे उसो अकेले ही काम कर रहे हैं. कंपनी ने जिमी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया था और इस वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई थी. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कमेंटेटर माइकल कोल ने जिमी को लेकर जानकारी प्रदान की है, जिसके बारे में जानकर फैंस को दुख हो सकता है.

विज्ञापन

WWE स्टार जिमी उसो को लेकर आया बयान

दिसंबर 2025 के अंत में जे उसो और जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती. कंपनी ने उसोज़ को इस बार बड़ा पुश दिया. इसके बाद 5 जनवरी 2026 के एपिसोड में उसोज दिखाई दिए थे. दोनों ने टैग टीम डिवीजन को चेतावनी दी. हाल ही में ये खुलासा हुआ कि जिमी यूरोप दौरे पर नहीं गए हैं. Raw के एपिसोड में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. मुकाबले से पहले जे उसो ने भी रिंग में एंट्री की. इस दौरान माइकल कोल ने जिमी का जिक्र किया. उन्होंने कहा,”जिमी उसो यहां नहीं है, वो किसी पर्सनल समस्या से जूझ रहे हैं”. जिमी की समस्या का खुलासा नहीं किया गया है. अगर जिमी को ज्यादा परेशानी होगा तो फिर उनसे टाइटल भी छीना जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 26 जनवरी, 2026: Roman Reigns के भाइयों को मिले नए विरोधी, मेन इवेंट में CM Punk को मिला धोखा

द उसोज़ को मिले नए विरोधी

WWE Raw के एपिसोड में अल्फा अकादमी, न्यू डे, लॉस अमेरिकानो और अमेरिकन मेड के बीच वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच के दौरान रिंगसाइड पर जे उसो भी मौजूद थे. अंत में अल्फा अकादमी के ओटिस और अकीरा टोजोवा ने चौंकाने वाली जीत हासिल की. अब ये दोनों स्टार्स उसोज़ को चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे. नजरें इस बात भी रहेंगी कि जिमी उसो की कब वापसी होगी. उनके आने के बाद ही मैच तय हो पाएगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ