2026 के Royal Rumble मैच में 8 WWE स्टार्स की एंट्री का ऐलान, Raw का सबसे बड़ा ग्रुप मचाएगा तबाही!

WWE Royal Rumble 2026 में होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. इन मैचों में बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा. Raw के एपिसोड में कुछ स्टार्स की रंबल मैच में एंट्री का ऐलान किया गया.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. 31 जनवरी को सऊदी अरब में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इस शो के लिए तैयार हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में बहुत मजा आने वाला है. इन दोनों मैचों के लिए कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है. Royal Rumble से पहले Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा. वहां पर भी कुछ रेसलर्स ने रंबल मैच में एंट्री की घोषणा की.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में इन मेंस स्टार्स का दिखेगा जलवा

मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने वाले स्टार को रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इस वजह से हर कई मुकाबले को जीतना चाहता है. Raw के एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कहा कि द विज़न के सभी सदस्य ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड का जलवा मेंस रंबल मैच में देखने को मिलेगा. शो में ही जे’वॉन एवंस ने भी इंटरव्यू में बताया कि वो रंबल मैच में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. साथ ही साथ पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी के नाम की घोषणा भी कर दी गई है.

विज्ञापन

वुमेंस रॉयल रंबल मैच में आएगा मजा

बैकी लिंच ने पिछले हफ्ते मैक्सिकन डुप्री को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की थी. नटालिया ने वहां पर डुप्री को धोखा दिया था. इस हफ्ते बैकस्टेज लिंच का इंटरव्यू हुआ. उन्होंने बताया कि वो वुमेंस रंबल मैच में एंट्री करेंगी. उन्होंने इस मुकाबले को जीतने का दावा किया. वहीं शो में ही मैक्सिकन डुप्री के भी रंबल मैच में हिस्सा लेने की घोषणा की गई. अभी तक 17 वुमेंस रेसलर्स के नामों का ऐलान हो चुका है. देखना होगा कि इस बार बैकी का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ