Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Survivor Series से पहले इस शो में Roman Reigns मचाएंगे गदर! हो गया धमाकेदार ‘ऐलान’

Roman Reigns Next Appearance Announced: रोमन रेंस ने हाल ही में Raw के एपिसोड में अपनी धमाकेदार वापसी की. रेंस अब WarGames मैच का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. एकमात्र ट्राइबल चीफ की अगली अपीयरेंस पर सभी की नजर है. कुछ लोगों को लगा था कि वो सीधा Survivor Series में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. वो इसके पहले भी एक शो में दिखाई देंगे.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 19, 2025 17:18
Roman Reigns Next Appearance Announced
कब नजर आएंगे रोमन रेंस?

Roman Reigns Next Appearance: WWE सर्वाइवर सीरीज 2025 में रोमन रेंस एक्शन में नजर आएंगे. वो मेंस WarGames मैच का हिस्सा रहने वाले हैं. रोमन ने Raw के आखिरी एपिसोड में धमाकेदार वापसी की और अब सभी की नजर एकमात्र ट्राइबल चीफ की अगली अपीयरेंस पर है. फैंस ये मानकर चल रहे थे कि रोमन मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए Raw के एपिसोड के बाद सीधा Survivor Series में लड़ते हुए नजर आएंगे. अब WWE ने इशारों-इशारों में ऐलान कर दिया है कि रोमन रेंस इस इवेंट से पहले भी बड़े शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे.

WWE के इस शो में रोमन रेंस मचाएंगे गदर!

WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऐलान कर दिया है कि रोमन रेंस 24 नवंबर 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड का हिस्सा बनेंगे. एकमात्र ट्राइबल चीफ को WWE ने एडवर्टाइज सुपरस्टार्स की लिस्ट में जगह दी है. उनके अलावा लिस्ट में ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, जे उसो समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार हैं. रोमन Raw के अगले शो में आकर Survivor Series में होने वाले WarGames मैच को हाइप कर सकते हैं. रेड ब्रांड के अगले एपिसोड फिर से ब्रॉल हो सकता है और रोमन रेंस अपने खतरनाक अंदाज से गदर मचा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE में Becky Lynch का घमंड तोड़ने के बाद दिग्गज AJ Lee का अगला कदम क्या होगा? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

कौन होंगे रोमन रेंस के WarGames मैच में टीममेट?

रोमन रेंस Survivor Series WarGames 2025 में बड़े मैच का हिस्सा बनेंगे. वो सीएम पंक, कोडी रोड्स, जे उसो और जिमी उसो के साथ टीम बनाकर ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे. रोमन को इस मैच में लड़ने का काफी अनुभव है और वो इसी का फायदा उठाकर WarGames में टीम को विजेता बना सकते हैं.

रोमन रेंस के पिछले दो WarGames मैचों के नतीजे

रोमन रेंस दो बार WarGames मैच का हिस्सा रहे हैं और दोनों में उनकी जीत हुई थी. उनका पहला मैच 2022 में आया था, जहां ब्लडलाइन ने मिलकर ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस को हराया था. 2024 के Survivor Series में रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और सैमी ज़ेन ने मिलकर WarGames मुकाबले में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा, जेकब फाटू और ब्रॉन्सन रीड को हराया.

ये भी पढ़ें:- 2025 में इन 3 WWE सुपरस्टार्स पर मेहरबान Triple H, अचानक चैंपियन बनाकर फैंस के उड़ा दिए होश

First published on: Nov 19, 2025 04:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.