13 दिसंबर को WWE Saturday Night's Main Event में मचेगा बवाल! इन 3 फेमस स्टार्स की हो सकती है वापसी

WWE Saturday Night’s Main Event को सफल बनाने के लिए ट्रिपल एच ने जरूर बड़े प्लान तैयार किए होंगे. कुछ स्टार्स वहां पर आकर फैंस को चौंका सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

रैंडी ऑर्टन दे सकते हैं फैंस को तोहफा

Saturday Night’s Main Event Return: WWE Saturday Night’s Main Event बहुत ही गजब का होने वाला है. 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले शो में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. गुंथर के साथ उनका आखिरी मैच होगा. इसके अलावा भी कुछ बड़े मुकाबले ऑफिशियल किए जाएंगे. मौजूदा समय में कई रेसलर्स इंजरी की वजह से एक्शन बाहर चल रहे हैं. कुछ वापसी की राह पर भी हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो Saturday Night’s Main Event में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन की बुकिंग मौजूदा समय में विवादों में चल रही है. 3 अक्टूबर 2025 को वह अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. पिछले लगातार चार प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका जलवा नहीं दिखा है. सोशल मीडिय पर फैंस उन्हें पुश देने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा उनके हील टर्न का भी इंतजार चल रहा है. Saturday Night’s Main Event में ऑर्टन अचानक आकर सभी को सरप्राइज दे सकते हैं. हो सकता है कि वह कोडी के ऊपर अटैक कर दें.

विज्ञापन

बियांका ब्लेयर

WWE में बियांका ब्लेयर की वापसी भी बहुत जल्द होने वाली है. रेसलमेनिया 41 में बियांका का मुकाबला इयो स्काई और रिया रिप्ली के साथ हुआ था. मैच के दौरान बियांका की ऊंगली टूट गई थी. इसके बाद से वह एक्शन से गायब हैं. उनकी सर्जरी भी हो चुकी है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि 2025 खत्म होने से पहले ब्लेयर वापसी कर लेंगी. Saturday Night’s Main Event उनकी वापसी के लिए परफेक्ट जगह है. ब्लेयर वहां पर किसी मुकाबले में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

रेसलमेनिया 41 में केविन ओवेंस का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला था. इसके एक हफ्ते पहले ओवेंस ने अपनी गर्दन की सर्जरी का खुलासा किया. ऑर्टन और ओवेंस का मैच रद्द हो गया. ओवेंस की वापसी का इंतजार भी चल रहा है. Saturday Night’s Main Event में केविन आकर सभी को चौंका सकते हैं. वैसे इस बार जब वह वापस आएंगे, तो उन्हें जबरदस्त पॉप मिलने की उम्मीद है. वैसे भी पिछले कुछ सालों में केविन ने अपने काम से सभी का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ