WWE Raw: 19 जनवरी को होने वाला WWE Raw का एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है. बेलफास्ट, आयरलैंड में होने वाले इस शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने एपिसोड को खूब हाइप किया है. कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. सबसे बड़ी बात है कि चैंपियनशिप मुकाबले भी देखने को मिलेंगे. रेड ब्रांड के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शो में होने वाले मैचों और सैगमेंट्स के बारे में जानकारी दी है.
WWE Raw में क्या-क्या होगा?
पिछले हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक के सैगमेंट में फिन बैलर ने दखलअंदाजी की. दोनों के बीच बातचीत हुई. बैलर ने पंक के खिलाफ टाइटल शॉट की मांग की. पंक ने भी कह दिया कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. उन्होंने बैलर के खिलाफ मैच के लिए हां कह दिया. पंक और बैलर के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. बैकी लिंच भी एक्शन में नज़र आएंगी. वो अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड करेंगी. पीयर्स ने बताया कि इस हफ्ते शो की शुरुआत गुंथर करेंगे. इसके अलावा जे’वॉन एवंस का मुकाबला ग्रांडे अमेरिकानो के साथ होगा. वहीं रे मिस्टीरियो, पेंटा और ड्रेगन ली की टक्कर ब्रॉन्सन रीड, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल से होगी.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने एक बार फिर किया निराश! 2026 की शुरुआत में ही 3 बड़ी गलतियां कर WWE फैंस का तोड़ा दिल?
सीएम पंक ने ब्रॉन ब्रेकर को हराया
5 जनवरी 2026 को हुए WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. इसमें अन्य स्टार्स ने भी दखलअंदाजी की थी. अंत में पंक ने ब्रेकर को शानदार अंदाज में हराकर टाइटल रिटेन किया. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रेकर को एडम पीयर्स ने सस्पेंड भी कर दिया है. अब देखना होगा कि ब्रेकर को लेकर आगे क्या एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE लाइव इवेंट रिजल्ट: Roman Reigns के कट्टर दुश्मनों की करारी हार, नए चैंपियन की टेबल से हालत खराब
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines