Triple H ने एक बार फिर किया निराश! 2026 की शुरुआत में ही 3 बड़ी गलतियां कर WWE फैंस का तोड़ा दिल?

2026 की शुरुआत में WWE में कुछ बड़ी चीजें देखने को मिली हैं. खासकर की चैंपियनशिप में काफी बदलाव हुआ है. ट्रिपल एच की बुकिंग एक बार फिर विवादों में रही है. उन्होंने कुछ गलतियां कर फैंस का दिल तोड़ा है.

WWE

ट्रिपल एच की बड़ी गलतियां

Triple H: 2026 की शुरुआत WWE में शानदार अंदाज में हुई है. फैंस को कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं. सबसे बड़ी बात है कि नए चैंपियंस फैंस को मिले हैं. कुछ चैंपियनशिप में तो चौंकाने वाला बदलाव हुआ है. रॉयल रंबल का बिल्डअप थोड़ा धीमा चल रहा है. धीरे-धीरे इसमें रफ्तार आने की उम्मीद है. खैर ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग की आदत अभी तक सही नहीं की है. यहां हम आपको द गेम द्वारा की गई तीन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनसे शायद फैंस का दिल टूटा होगा.

विज्ञापन

जेड कार्गिल की बुकिंग

ट्रिपल एच ने क्या सोचकर जेड कार्गिल को पिछले साल नवंबर में विमेंस चैंपियन बनाया. कार्गिन ने 1 नवंबर को टाइटल जीता था. उन्हें चैंपियन के रूप में 75 दिन से ज्यादा हो गए हैं. आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है. सोचा था कि 2026 की शुरुआत में उनकी बुकिंग तगड़ी की जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा है. SmackDown में बस वो टाइमपास कर रही हैं. ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती अभी तक देखने को मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar की धमाकेदार वापसी की तारीख आई सामने! दुश्मनों पर मंडराया खतरा?

कोडी रोड्स का खराब तरीके से हारना

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने Three Stages of Hell मैच में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप डिफेंड की थी. कोडी को वहां पर हार का सामना करना पड़ा. दरअसल इस मुकाबले का अंत खराब तरीके से किया गया. मैच में जेकब फाटू ने दखलअंदाजी की. उन्होंने कोडी और मैकइंटायर दोनों पर हमला किया. इसका फायदा मैकइंटायर को मिल गया और वो जीत गए. कोडी ने अभी तक टॉप बेबीफेस के रूप में काम किया है. उन्हें इस तरह ट्रिपल एच ने हार के लिए बुक नहीं करना चाहिए था.

विज्ञापन

किसी बड़े स्टार की वापसी ना होना

WWE ने अभी तक वीकली शोज को भी खूब हाइप किया है. इंटरनेशनल टूर की वजह से भी शो को लेकर सभी का उत्साह रहा है. ट्रिपल एच ने एक काम ना कर दर्शकों के उत्साह को थोड़ा कम किया है. उन्होंने किसी बड़े स्टार की वापसी नहीं कराई है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर गायब चल रहे हैं. क्रिस जैरिको की वापसी को भी हाइप किया गया था, लेकिन वो अभी तक नहीं आए हैं. ये कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की बड़ी गलती रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ