हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns-Brock Lesnar मचाएंगे बवाल, 4 बड़े मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की एंट्री भी होगी. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

विज्ञापन
WWE Raw में मचेगा बवाल

WWE Raw: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बहुत कम समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी वीकली एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण है. Raw का इस हफ्ते का शो भी काफी मजेदार होने वाला है. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. कंपनी ने बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. रेड ब्रांड का शो टेक्सस के सैन एंटोनिया स्थित फ्रॉस्ट बैंक सेंटर से लाइव आएगा. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की होगी एंट्री

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जब एक छत के नीचे होंगे तो बवाल होना पक्का है. दोनों इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आने वाले हैं. WrestleMania 42 में रेंस का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ मैच होने वाला है. दोनों की तगड़ी दुश्मनी चल रही हैं. पंक ने तो रेंस के दिवंगत पिता का नाम भी ले लिया है. रेंस इस हफ्ते पंक को जवाब दे सकते हैं. लैसनर ने पिछले महीने रेड ब्रांड में आकर WrestleMania 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया था. अभी तक किसी ने भी उन्हें चुनौती नहीं दी है. देखना होगा कि इस हफ्ते लैसनर आकर क्या करेंगे.

ये भी पढ़ें:-‘उम्र का अंतर’, WWE दिग्गज Nikki Bella ने तोड़ा 20 साल छोटे लड़के से रिश्ता, खुद किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

WWE Raw में होंगे बड़े मैच

पिछले हफ्ते जजमेंट डे ने फिन बैलर के ऊपर हमला किया था. इस हफ्ते जजमेंट डे के सदस्य अपनी बात रखेंगे. शो के लिए सीएम पंक को भी एडवर्टाइज किया गया है. एजे ली अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. ली पहली बार अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगी. नटालिया और मैक्सिकन डुप्री के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी. स्टेफनी वकेर और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला भी होगा. इस मैच में लिव मॉर्गन दखलअंदाजी कर सकती हैं. एल ग्रांडे अमेरिकानो का मुकाबला भी ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो से तय किया गया है.

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H को पीटने वाली महिला रेसलर का AEW में धमाकेदार डेब्यू, 3 साल बाद रिंग में वापसी कर फैंस को चौंकाया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola