WWE Raw Preview: 16 फरवरी 2026 को होने वाला WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त होगा. WWE ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. शो में इसका बिल्डअप होगा. टेनेसी के मेम्फिस स्थित फेडएक्स फोरम स लाइव प्रसारित होने वाले इस शो में चैंबर मैचों के क्वालिफाइंग मुकाबले जारी रहेंगे. फैंस को बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
सीएम पंक और एजे ली की होगी एंट्री
सीएम पंक और एजे ली छाए हुए हैं. पिछले हफ्ते ली ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की. उनका बैकी लिंच के साथ प्रोमो सैगमेंट हुआ. शो के दौरान बाद में बैकी ने ली पर अटैक भी किया. Elimination Chamber में बैकी अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस बार उनके टाइटल पर खतरा मंडरा रहा है. ली नई चैंपियन बन सकती हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में ली की एंट्री होगी. बैकी के साथ उनका ब्रॉल हो सकता है.
---विज्ञापन---
सीएम पंक की राइवलरी फिन बैलर के साथ चल रही है. दोनों के बीच Elimination Chamber में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. बैलर काफी गुस्से में हैं. उन्होंने कहा कि वो पंक को उनके होमटाउन शिकागो में सबक सिखाएंगे और टाइटल अपने नाम करेंगे. इस हफ्ते रेड ब्रांड में पंक मौजूद रहेंगे. दोनों स्टार्स के बीच टकराव देखने को मिल सकता है. ऐसा हुआ तो फिर बहुत मजा आएगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-The Rock की एंट्री का था इंतजार, लेकिन रिंग में उतरा ये खतरनाक भारतीय रेसलर! जब WWE ने दिया फैंस को ‘धोखा’
Elimination Chamber क्वालिफाइंग मुकाबले
Elimination Chamber बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें हैं. जो भी जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. Raw के एपिसोड में Elimination Chamber क्वालिफाइंग मुकाबले होंगे. गुंथर, जे’वॉन एवंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो एक्शन में दिखेंगे. गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हील स्टार मिस्टीरियो लंबे समय बाद मैच लड़ते हुए दिखेंगे. वहीं बेली, ओस्का और नटालिया के बीच भी मुकाबला होगा. इस मुकाबले में मैक्सिकन डुप्री आकर नटालिया के ऊपर हमला कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल-पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार