जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल-पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार

WWE में द अंडरटेकर और द ग्रेट खली की भी शानदार राइवलरी रह चुकी है. दोनों के बीच मुकाबले भी हुए. खली ने एक बार टेकर को करारी हार थी, जिसके बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई. आइए आपको बताते हैं कि खली ने ये कारनामा कब किया.

WWE

अंंडरटेकर को मिली थी करारी हार

The Great Khali & The Undertaker: WWE में करीब तीन दशक तक द अंडरटेकर ने फैंस का मनोरंजन किया. उन्होंने अलग-अलग तरह के कैरेक्टर निभाए. उनका डेडमैन का किरदार तो काफी फेमस रहा था. टेकर की हाइट बहुत लंबी है और इस वजह से वो अपने दुश्मनों को आराम से धराशाई कर देते थे. टेकर को हरा पाना बहुत मुश्किल काम था. कुछ ही ऐसे रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने उन्हें मात दी है. आपको बता दें भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली भी टेकर के करियर में उथल-पुथल मचा चुके हैं. टेकर को उन्होंने बहुत बड़ा झटका दिया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

द ग्रेट खली ने अंडरटेकर को दी थी सबसे बड़ी हार

द ग्रेट खली ने 2006 की शुरुआत में WWE में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने सबसे पहले द अंडरटेकर से ही टक्कर ली. टेकर को उस समय मात दे पाना बहुत मुश्किल था. खली को देखकर टेकर के पसीने छूट गए क्योंकि वो उनसे भी लंबे थे. दोनों की राइवलरी काफी शानदार रही. 21 मई 2006 को Judgment Day प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ. वहां पर खली और टेकर के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया.

विज्ञापन

इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित थे क्योंकि टेकर को टक्कर देने वाला मिल गया था. दोनों के बीच मुकाबला लगभग 9 मिनट तक चला. पूरे मैच में खली हावी रहे. खली ने प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू मैच लड़ा था. खली को टेकर बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाए. खली ने टेकर के सिर पर बिग बूट मारकर उन्हें तहस-नहस किया. अंत में उन्होंने अंडरटेकर को खली बॉम्ब फिनिशिंग मूव लगाया और एक पैर उनकी छाती पर रखकर पिन किया. टेकर की हार पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था क्योंकि उस दौर में उनकी ये शर्मनाक हार थी.

विज्ञापन

अंडरटेकर और द ग्रेट खली हॉल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं

WWE में द अंडरटेकर और द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. दोनों को कंपनी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर चुकी है. खली को WWE ने 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. खली इसके बाद काफी खुश हुए थे. अंडरटेकर को कंपनी ने 2022 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. टेकर ने अपना अंतिम मैच 2020 के रेसलमेनिया में लड़ा था. अब वो रिटायर हो चुके हैं. टेकर मौजूदा समय में बैकस्टेज में युवा स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ