WWE brings a Premium Live Event: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. 13 मैचों का ऐलान हो गया है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स का जलवा दिखेगा. खैर कंपनी ने हाल ही में मई में होने वाले एक प्रीमियम लाइव इवेंट का ऐलान कर दिया है. इसको पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें रोमन रेंस नहीं हैं. इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इससे ये भी संकेत मिलते हैं कि WrestleMania 42 में रेंस के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.

WWE ने नए प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान

WWE ने ऑफिशियल तौर पर 31 मई को इटली में पहली बार Clash In Italy प्रीमियम लाइव इवेंट की घोषणा की है. ये शो इटली के ट्यूरिन स्थित इनालपी एरीना में आयोजित होगा. WWE के लिए ये ऐतिहासिक पल है क्योंकि इटली में पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. ट्रिपल एच ने भी इस पर सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताई है. पोस्टर में कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक, ओबा फेमी, ट्रिक विलियम्स, गुंथर, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली और सैथ रॉलिंस हैं. ये सभी टॉप स्टार्स वहां पर परफॉर्म करेंगे. रोमन रेंस को पोस्टर में नहीं डाला है. इसका मतलब है कि इटनी में उनका जलवा नहीं दिखेगा. रेसलमेनिया 42 में रेंस का मैच सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. ऐसा लगता है कि रेंस की वहां पर हार होने वाली है. अगर रेंस चैंपियन बनते तो उन्हें पोस्टर में भी डाला जाता. आने वाले समय में चीजें और ज्यादा क्लियर हो जाएंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar की अब खैर नहीं! गुस्से में Triple H के ऊपर कर दिया हमला, WWE करियर पर मंडराया खतरा?

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे?

WrestleMania 42 का आयोजन दो दिन का होने वाला है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को तगड़ा शो देखने को मिलेगा. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों मैचों को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है. कहा जा रहा है कि रोमन नए चैंपियन बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 Night 1 और Night 2 में होने वाले 13 मैचों का खुलासा, जानिए Roman Reigns का मुकाबला किस दिन होगा?