WWE Night Of Champions 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले Sami Zayn का टाइटल रन कितना लंबा चलेगा? रिपोर्ट में सामने आई बुरी खबर

WWE Night Of Champions 2026 में सैमी ज़ेन ने गुंथर और कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप अपने नाम की. अब उनके टाइटल रन को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

सैमी ज़ेन को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)

Sami Zayn: WWE Night Of Champions 2026 में सैमी ज़ेन ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने मेन इवेंट में गुंथर और कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. अभी भी किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सैमी नए चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता है. वैसे सैमी को पहले से ही चैंपियन बनाए जाने की मांग की जा रही थी. कंपनी ने अब जाकर बड़ा कदम उठाया है. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि सैमी का टाइटल रन कितना लंबा चलेगा. इसे लेकर अब रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन के WWE टाइटल रन पर अपडेट

Wrestling Observer Radio के दिग्गज डेव मैल्टजजर ने कहा है कि सैमी ज़ेन ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रहेंगे. उन्होंने सैमी की तुलना डर्बी एलिन से की और कहा कि वो मुख्य स्टार नहीं है. मैल्टजर ने कहा, “मेन इवेंट में अच्छा मैच हुआ था. चैंपियनशिप में बदलाव एक सरप्राइज था. मुझे नहीं लगता कि वो उनके प्लान का हिस्सा हैं. ये डर्बी एलिन मामले जैसा ही है. वैसे सभी चीजें स्टोरी पर निर्भर करती हैं. मुझे नहीं लगता कि ये टाइटल रन बहुत लंबा चलेगा. मैं उम्मीद करता हूं कि ये समरस्लैम से ज्यादा समय तक चले. थोड़ा लंबा तो होना ही चाहिए क्योंकि गलत असर भी पड़ सकता है”.

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 में हार सकते हैं टाइटल

समरस्लैम 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 1 और 2 अगस्त को फैंस को धमाकेदार इवेंट देखने को मिलेगा. जाहिर सी बात की वहां पर सैमी अब बतौर चैंपियन जाएंगे. कोडी रोड्स के खिलाफ ही उनका रीमैच भी हो सकता है. वहां पर सैमी अपना टाइटल हार सकते हैं. इस बात की बहुत संभावनाएं हैं. वैसे सैमी का टाइटल रन लंबा चलेगा तो सभी को खुशी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ