Cody Rhodes के बाद अब इन 6 मौजूदा WWE चैंपियंस पर मंडराया खतरा! जल्द खत्म हो सकती है बादशाहत
WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. मेन इवेंट में गुंथर और कोडी रोड्स को हराकर सैमी ज़ेन नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने. यहां हम कुछ स्टार्स की बात करेंगे जो अब बहुत जल्द टाइटल हार सकते हैं.

हाल ही में सऊदी अरब में WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की. इस मुकाबले में खूब मजा आया. सैमी ज़ेन की जीत की किसी को उम्मीद नहीं थी. अंत में सैमी ही सभी को चौंकाते हुए चैंपियन बन गए. उन्होंने अपने करियर में पहला बार वर्ल्ड टाइटल जीता. यहां हम आपको छह स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द अपना टाइटल गंवा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस
2 / 6रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया चल रहा है. समरस्लैम में वो अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगे. उम्मीद के मुताबिक उनका मैच ओबा फेमी के साथ होगा. समर की सबसे बड़ी पार्टी में वो अपना टाइटल हार सकते हैं. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन
3 / 6लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से अभी तक उन्होंने टाइटल डिफेंड नहीं किया है. समरस्लैम में उनका मैच इयो स्काई के साथ होने वाला है. वहां पर मॉर्गन के टाइटल रन का अंत हो सकता है. स्काई नई चैंपियन बन सकती हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 450 दिन बाद WWE में वापस आया ये खूंखार रेसलर, चौंकाने वाली एंट्री ने फैंस के उड़ाए होश!
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ
4 / 6डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के पास WWE टैग टीम चैंपियनशिप है. इन दोनों का टाइटल रन भी कुछ खास नहीं चल रहा है. दोनों अलग-अलग ही काम कर रहे हैं. प्रीस्ट और ट्रुथ की बहुत जल्द हार हो सकती है. प्रीस्ट अब AAA प्रमोशन में भी काम करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
टिफनी स्ट्रेटन
5 / 6टिफनी स्ट्रेटन ने हाल ही में नाइट ऑफ चैंपियंस में जेड कार्गिल के खिलाफ अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप रिटेन की. हालांकि, टिफनी का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है. वो बहुत जल्द इसे हार सकती हैं. कार्गिल ही उनके टाइटल रन का अंत कर सकती हैं. (Photo: WWE.com)
रिया रिप्ली
6 / 6रिया रिप्ली ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. मौजूदा समय में वो इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. ऐसा लगता है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर है. रिया को जल्द ही टाइटल छोड़ना भी पड़ सकता है. ये भी हो सकता है कि वो इसे हार जाएं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw में होगी इस हफ्ते Roman Reigns की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश