WWE Raw में होगी इस हफ्ते Roman Reigns की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश

हाल ही में WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 खत्म हुआ है. अब WWE Raw की बारी है. बड़ी बात ये है कि वहां पर रोमन रेंस आने वाले हैं. उनकी एंट्री का ऐलान कंपनी ने कर दिया है. यहां हम कुछ चीजों के बारे में बात करेंगे जो रेंस रेड ब्रांड में कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return: सऊदी अरब में WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 का सफल समापन हो गया है. अब समरस्लैम 2026 की बारी है. फैंस इसे लेकर अभी से उत्साहित हैं. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन होगा. सभी की नजरें Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर टिकी हैं. वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस की एंट्री होगी. रेंस आएंगे तो फिर बवाल मचना तय है. सभी जानना चाहते हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी के ऊपर हमला

ओबा फेमी के ऊपर हमला2 / 6

ओबा फेमी ने हाल ही में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. उन्हें समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है. उम्मीद के मुताबिक वो रोमन रेंस को अपने विरोधी के रूप में चुनेंगे. खैर रेंस इस हफ्ते Raw के एपिसोड में फेमी के ऊपर हमला कर सभी को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस से आमना-सामना

सैथ रॉलिंस से आमना-सामना3 / 6

सैथ रॉलिंस भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की कतार में खड़े हैं. वो कई बार रोमन रेंस का नाम ले चुके हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि समरस्लैम 2026 में रॉलिंस और रेंस के बीच मैच हो सकता है. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में रेंस और रॉलिंस का आमना-सामना हो सकता है. रेंस अपनी किसी चाल में रॉलिंस को फंसा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

जे उसो को सजा

जे उसो को सजा4 / 6

जे उसो को ओबा फेमी खिलाफ किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. रोमन रेंस ने जे से कहा था कि उन्हें टूर्नामेंट जीतकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाना है. जे के एक्शन से जरूर रेंस निराश हुए होंगे. रोमन अब Raw के एपिसोड में जे को कोई सजा दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ पर हमला

सोलो सिकोआ पर हमला5 / 6

सोलो सिकोआ भी अब रोमन रेंस के लिए खतरा बन चुके हैं. उनका MFT ग्रुप टूट गया है. सिकोआ ने पिछले हफ्ते जिमी उसो के ऊपर हमला किया था. इस हफ्ते भी वो कोई कारनामा कर सकते हैं. रेंस रेड ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ के ऊपर हमला कर उनके होश उड़ा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी को दे सकते हैं टाइम

ओबा फेमी को दे सकते हैं टाइम6 / 6

ओबा फेमी अगर रोमन रेंस को समरस्लैम विरोधी के रूप में चुनते हैं, तो फिर मामला गंभीर हो जाएगा. फेमी को रोमन डरा सकते हैं. साथ ही साथ फैसला बदलने के लिए भी कह सकते हैं. फेमी को रेंस द्वारा सोचने के लिए टाइम भी दिया जा सकता है. रेंस अपने जाल में फेमी को फंसा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन