WWE में बहुत जल्द 21 साल छोटे रेसलर से होगी Brock Lesnar की टक्कर! Triple H ने किया बड़ा खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event के बाद पोस्ट शो में ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर के फर्स्ट टाइम एवर मैच को टीज किया. एक उभरते स्टार के साथ बहुत जल्द उनकी ड्रीम मैच हो सकता है.

WWE

ट्रिपल एच का बड़ा बयान सामने आया

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. लैसनर अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जॉन सीना ने हाल ही में कहा कि लैसनर अगले साल समरस्लैम में रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर के WWE में कुछ ड्रीम मैच अभी होने हैं. गुंथर के साथ उनके मैच की योजना बनाई जा रही है. बड़ी बात ये है कि ट्रिपल एच ने लैसनर और NXT चैंपियन ओबा फेमी के बीच मैच के संकेत भी दे दिए हैं. 27 साल के ओबा ने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?

हाल ही में Saturday Night’s Main Event में कोडी रोड्स का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ. पोस्ट शो में ट्रिपल एच ने फेमी को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”ओबा फेमी एक ऐसे स्टार हैं जो तुरंत ही लंबी छलांग लगा सकते हैं. उनकी तुलना पहले से ही ब्रॉक लैसनर के साथ की जा रही है. फेमी को देखकर ही मन करता है कि कई लोग ऐसे हैं जिनके खिलाफ आप उन्हें लड़ते हुए देखना चाहते हैं. NXT की ये ही खास बात है. आप स्टार्स के फ्यूचर के बारे में सोचते हैं. जब हम फ्यूचर के बारे में बात करते हैं तो ये बहुत अच्छा दिखता है. रॉयल रंबल एक ऐसा इवेंट है जिससे करियर बनता है. आगे भी ऐसा ही होता रहेगा”. ट्रिपल एच ने बातों ही बातों में कह दिया है कि 2026 में लैसनर और फेमी की टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में ओबा फेमी का मैच हुआ रद्द

Saturday Night’s Main Event में कोडी रोड्स और ओबा फेमी के बीच बड़ा मैच हुआ था. फेमी ने पहली बार बड़े स्तर पर परफॉर्म किया. उन्होंने कोडी को बढ़िया टक्कर दी. दोनों के बीच मुकाबला अच्छा जा रहा था, लेकिन अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी पर हमला कर दिया. इस वजह से रेफरी को मैच रद्द करना पड़ा. फेमी को भी ड्रू के ऊपर गुस्सा आ गया था. फेमी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. इसे बाद रोड्स ने मैकइंटायर को कोडी कटर लगाया. वहीं फेमी ने अपना फिनिशिंग मूव मैकइंटायर को दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ