Triple H: WWE के लिए ये साल अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. बिजनेस के मामले में कंपनी को सफलता मिली है. सऊदी अरब के साथ अच्छी डील हुई. वहीं बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स भी सफल रहे. खैर एक बुरी चीज ये रही कि कुछ तगड़े रेसलर्स को इंजरी के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा. कुछ तो रेसलमेनिया 42 से भी बाहर हो गए थे. इनमें एक बड़ा नाम ब्रॉन ब्रेकर का था. उनकी चोट के बारे में जब ट्रिपल एच को पता चला तो वो फूट-फूटकर रोने लग गए थे. उनका वीडियो अब सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच का आया वीडियो
द विजन ग्रुप के लिए ये साल बढ़िया नहीं रहा है. ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल चोटिल हो गए. ब्रेकर को तगड़ा झटका लगा. वो कंपनी में फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. 29 जनवरी को Raw में पता चला कि ब्रेकर हर्निया की चोट की वजह से एक्शन से बाहर हो गए हैं. वो महीनों तक रिंग में दिखाई नहीं दिए. रेसलमेनिया में उन्होंने वापसी की. ब्रेकर की वजह से स्टोरीलाइन भी प्रभावित हो गई. WWE इससे काफी चिंता में गया था. WWE Unreal के इस सीजन में रोड टू रेसलमेनिया के मोमेंट्स दिखाए गए हैं. इसकी एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है, जिसमें ट्रिपल एच को ब्रूस पिचर्ड ने ब्रेकर की इंजरी के बार में बताया. ब्रेकर के बारे में बुरी खबर जानने के बाद द गेम चिंता में पड़ गए और उनकी आंखों से आंसू हो गए थे. आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में खत्म होगा इन 5 WWE स्टार्स का राज, हार सकते हैं चैंपियनशिप
रेसलमेनिया 42 में वापस आए ब्रॉन ब्रेकर
रेसलमेनिया 42 का आयोजन अप्रैल 2026 में हुआ था. वहां पर सैथ रॉलिंस और गुंथर के बीच मैच हुआ. इस मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया. ब्रेकर की वजह से रॉलिंस को हार का सामना भी करना पड़ा. इसके बाद रॉलिंस और ब्रेकर की राइवलरी शुरू हुई. दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए. ब्रेकर मौजूदा समय में ऑस्टिन थ्योरी के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं. अब देखना होगा कि उन्हें आगे जाकर सिंगल पुश कब दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: Triple H ने John Cena के WWE रिटायरमेंट टूर का ऑरिजिनल प्लान किया रद्द, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
23 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
23 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 day agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
6 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines