Triple H ने John Cena के WWE रिटायरमेंट टूर का ऑरिजिनल प्लान किया रद्द, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा
WWE में पिछला साल काफी रोमांचक रहा था. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की वजह से फैंस काफी उत्साहित रहे. पूरे साल उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया. खैर ट्रिपल एच ने उनकी एक योजना को रद्द भी कर दिया था. अब जाकर इसका खुलासा हुआ है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

John Cena: WWE में पिछले साल जॉन सीना का शानदार रिटायरमेंट टूर रहा. पूरे साल उन्होंने परफॉर्म किया. सीना ने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया और नए स्टार्स को भी आगे बढ़ाया. 13 दिसंबर को गुंथर के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. उन्हें टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. खैर अब सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं. कहा गया है कि ट्रिपल एच ने उनकी एक योजना को रद्द कर दिया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना ने दी जानकारी
2 / 6WWE Unreal के हालिया सीजन में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर भी शामिल था. वहां पर सीना ने बताया कि उन्हें पहले से बताया गया था कि एलिमिनेशन चैंबर में वो हील बनने वाले हैं. इसके बाद सीना ने ट्रिपल एच के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच ने किया प्लान रद्द
3 / 6जॉन सीना का आइडिया था कि प्रीमियम लाइव इवेंट में उनके वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में से किसी एक का नतीजा काउंट-आउट के जरिए निकले. ट्रिपल एच ने इस चीज के लिए मना कर दिया था. द गेम को लगता था कि इस तरह का नतीजा बहुत ही बोरिंग माना जाएगा. इससे कंपनी की आलोचना भी हो सकती है. ट्रिपल एच ने कहा कि सीना को कुछ अलग तरह का करना होगा. (Photo: WWE.com)
सीना का रिटायरमेंट टूर रहा शानदार
4 / 6जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को काफी सफलता मिली. सीना ने हील टर्न लिया. उन्होंने अपनी करियर की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती. उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती और इसके बाद वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. सीना को ट्रिपल एच ने सबकुछ करने की फ्रीडम दी हुई थी. (Photo: WWE.com)
अंतिम मैच का नतीजा रहा बेकार
5 / 6फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि जॉन सीना को अंतिम मैच में गुंथर के खिलाफ जीत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सीना अपने करियर में टैपआउट के जरिए हारे नहीं थे. गुंथर ने उन्हें टैपआउट के लिए मजबूर कर दिया. इस नतीजे से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं थे. शायद सीना को भी ये पसंद नहीं आया होगा. (Photo: WWE.com)
सीना को मिलेगा सम्मान
6 / 6जॉन सीना ने अपने WWE करियर में सबकुछ हासिल किया. कंपनी बहुत जल्द उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल करेगी. वो इसके पूरे हकदार हैं. अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होगा. शायद कंपनी सऊदी अरब में ही सीना को बड़ा सम्मान दे सकती है. (Photo: WWE.com)



















