SummerSlam 2026 में खत्म होगा इन 5 WWE स्टार्स का राज, हार सकते हैं चैंपियनशिप

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को बहुत जल्द ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स को वहां पर झटका लग सकता है. उन्हें अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस मौजूदा समय में काफी उत्साहित हैं. उन्हें 1 और 2 अगस्त को तगड़ा एक्शन SummerSlam 2026 में देखने को मिलने वाला है. कंपनी द्वारा बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक सहित बड़े स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. WWE ने चैंपियनशिप मुकाबले भी रखे हैं. खैर हमेशा की तरह इस बार भी नए चैंपियन दर्शकों को मिल सकते हैं. कुछ रेसलर्स की बादशाहत खत्म हो सकती है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके टाइटल रन का अंत समर की सबसे बड़ी पार्टी में हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक2 / 6

सीएम पंक ने कुछ हफ्ते पहले ही सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती है. अब वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं. समरस्लैम 2026 में वो अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगडे़ मैच की उम्मीद जताई जा रही है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में पंक अपना टाइटल गंवा सकते हैं. एक बार फिर कोडी को चैंपियन बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन3 / 6

लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने एक बार फिर टाइटल दांव पर नहीं लगाया है. समरस्लैम 2026 में वो अपने टाइटल को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इयो ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. समरस्लैम 2026 में मॉर्गन का टाइटल हारना लगभग तय लग रहा है. (Photo: WWE.com)

पेंटा

पेंटा4 / 6

समरस्लैम 2026 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच खतरनाक मैच की उम्मीद जताई जा रही है. गेबल ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. अब उन्हें कंपनी पुश दे सकती हैं. समरस्लैम 2026 में पेंटा के टाइटल रन का अंत हो सकता है. गेबल नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस5 / 6

लिस्ट में रोमन रेंस का नाम भी शामिल है. वो भी समरस्लैम 2026 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार सकते हैं. कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा झटका दिया जा सकता है. रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. समरस्लैम 2026 में ट्रिपल एच उन्हें झटका दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स6 / 6

ट्रिक विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. अभी तक उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा है. वो फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए हैं. समरस्लैम 2026 में उनके टाइटल रन का अंत भी हो सकता है. कार्मेलो हेज नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन