The Undertaker: WWE से कुछ साल पहले द अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया था. तीन दशक तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. आज भी वो चर्चा में बने रहते हैं. टेकर जब भी रिंग में आते हैं, तो दर्शकों की इनर्जी दोगुनी हो जाती है. डेडमैन अभी भी अपनी उपस्थिति WWE टीवी पर देते रहते हैं. खैर ऐसा लगता है कि वो आगामी Raw के एपिसोड में कुछ बड़ा करने वाले हैं. उन्होंने शो से पहले एक रहस्यमयी पोस्ट डालकर सभी को हैरान कर दिया है. उनके प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए हैं.
WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने क्या कहा?
द अंडरटेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर तहलका मचा दिया है. आपको बता दें टेकर ने 2020 में हुए WrestleMania 36 में अपना आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच धमाकेदार बोनयार्ड मैच हुआ था. टेकर ने अब इस मुकाबले की कुछ मिस्ट्री तस्वीरें पोस्ट की हैं. इंस्टाग्राम पर टेकर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें एक गुप्त संदेश था. उनके संदेश को देखकर लगता है कि एजे स्टाइल्स भी इसमें किसी ना किसी रूप से शामिल हैं. टेकर की वजह से रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड को लेकर रोमांच बढ़ गया है. अगर डेडमैन ने वहां पर एंट्री की, तो फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. टेकर ने कैप्शन में लिखा,“कल का आगमन भले ही नॉर्मल लगे, फिर भी इसका अनावरण अद्भुत है.”
ये भी पढ़ें:-John Cena के पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, बेटे के अंतिम मैच को लेकर WWE को लगाई लताड़
WWE Wrestlepalooza 2025 में द अंडरटेकर ने किया था ऐलान
सितंबर में Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर द अंडरटेकर ने सरप्राइज एंट्री की थी. उन्होंने आकर फैंस के बीच बैठीं स्टेफनी मैकमैहन से मुलाकात की. टेकर ने मैकमैहन से अपने पुराने रिलेशन के बारे में बात की. अंत में उन्होंने बताया कि स्टेफनी 2026 WWE हॉल ऑफ फेम क्लास की पहली सदस्य होंगी. टेकर की बात सुनकर स्टेफनी चौंक गई थीं. थोड़ी देर बाद उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे.
ये भी पढ़ें:-3 युवा WWE स्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का मैच 2026 में Triple H ने जरूर कराना चाहिए
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
23 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines