John Cena के पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, बेटे के अंतिम मैच को लेकर WWE को लगाई लताड़

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. सीना और गुंथर का मुकाबला काफी विवादों में चल रहा है. इसे लेकर सीना के पिता का बयान भी सामने आया है.

WWE

जॉन सीना के अंतिम मैच को लेकर बढ़ा विवाद

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event में कुछ ही दिन बाद जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. गुंथर उनके आखिरी विरोधी हैं. उन्होंने SmackDown में एलए नाइट को हराकर लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता था. द रिंग जनरल चर्चा में चल रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि वो सीना के अंतिम विरोधी नहीं होने चाहिए थे. अब इस बात पर 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के पिता जॉन सीना सीनियर का बयान भी आ गया है. उन्होंने इसके लिए WWE के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया है.

विज्ञापन

जॉन सीना सीनियर ने क्या कहा?

All Axxess पॉडकास्ट में हाल ही में बिल एप्टर के साथ जॉन सीना सीनियर नज़र आए. अपने बेटे के अंतिम विरोधी को लेकर उनसे वहां पर सवाल पूछा गया. दिग्गज ने कहा,”जॉन सीना के आखिरी विरोधी गुंथर हैं. मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं. मैं गुंथर से कुछ नहीं कहूंगा. वो एक विश्वस्तरीय रेसलर हैं. वह प्रोफेशनल स्टार हैं. जब बात अंतिम मैच की आती है, तो सब अलग हो जाता है. क्या गुंथर ही हैं जिन्हें सम्मान मिलना चाहिए. अगर आप यही शब्द इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फिर एलए नाइट, जेकब फाटू या सोलो सिकोआ भी हो सकते थे. कोई ऐसा होना चाहिए था जिसे इससे फायदा हो. मैं गुंथर के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं. WWE का ये एक तरह से गलत कदम है.”

विज्ञापन

गुंथर ने गोल्डबर्ग को भी किया था रिटायर?

जुलाई 2025 में Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उनके अंतिम विरोधी गुंथर थे. द रिंग जनरल को उन्हें ये बड़ा सौभाग्य मिला था. अब वो जॉन सीना को भी रिटायर कर रहे हैं. चर्चा इसी बात की चल रही है कि सीना को रिटायर करने का मौका किसी और को मिलना चाहिए थे. गुंथर ने गोल्डबर्ग को रिटायर कर सम्मान अर्जित किया. अब उन्हें ऐसा दोबारा करने की जरूरत नहीं है. काफी बवाल के बाद WWE और ट्रिपल एच ने अंत में द रिंग जनरल को ही चुना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ