3 युवा WWE स्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का मैच 2026 में Triple H ने जरूर कराना चाहिए

2025 बहुत जल्द खत्म होने वाला है. 2026 में रोमन रेंस के ऊपर WWE फैंस की नजरें रहेंगी. उनके कुछ बड़े मुकाबले हो सकते हैं. ट्रिपल एच ने तीन स्टार्स के साथ उनका मैच जरूर कराना चाहिए.

WWE

इन WWE स्टार्स के साथ होना चाहिए रोमन रेंस का मैच

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. अगस्त 2025 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए. वहां से रेंस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वह चैंपियन बने रहे. पूरी दुनिया में वो पॉपुलर हो चुके हैं. फैंस भी उनसे बहुत प्यार करते हैं. रेंस अब पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं. उनका काम मेन रोस्टर में मौजूद टैलेंट को आगे बढ़ाने का है. खैर यहां हम तीन युवा WWE स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ रेंस का मैच 2026 में द गेम ने जरूर कराना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर WWE के फ्यूचर स्टार हैं. पॉल हेमन के साथ वह द विज़न ग्रुप में काम कर रहे हैं. कंपनी ने ब्रेकर और रोमन रेंस के बीच मैच के बीज पहले ही बो दिए हैं. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में रेंस के ऊपर ब्रेकर ने तगड़ा हमला किया था. इसके बाद से कई बार दोनों का आमना-सामना हो चुका है. अगले साल ब्रेकर का वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा पुश दे सकते हैं. द गेम ने 2026 में रेंस और ब्रेकर के बीच ड्रीम मैच भी जरूर बुक करना चाहिए. रेसलमेनिया 42 में इन दोनों का मुकाबला होगा तो बिजनेस के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू ने भी अभी तक अपने काम से खूब प्रभावित किया है. जून 2024 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था. ब्लडलाइन स्टोरी के दौरान कई बार उनका सामना रोमन रेंस से भी हुआ. फाटू की बुकिंग अभी तक कंपनी ने अच्छे अंदाज में की है. कंपनी उन्हें भी फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. ट्रिपल एच को अब रोमन और फाटू के बीच मैच बुक करने में देरी नहीं करनी चाहिए. 2026 में द गेम ने दोनों के बीच तगड़ा मैच करा देना चाहिए. इससे फाटू का करियर और अच्छा हो सकता है.

विज्ञापन

गुंथर

रोमन रेंस और गुंथर के बीच भी फैंस ड्रीम मैच देखना चाहते हैं. दोनों का आजतक कभी आमना-सामना नहीं हुआ है. गुंथर ने मेन रोस्टर में अपना दबदबा बना लिया है. बतौर आईसी चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन उन्होंने बढ़िया काम किया है. 2026 में गुंथर का रोमन के साथ मैच जरूर होना चाहिए. दोनों की राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रहेगी. सबसे बड़ी बात है कि इनकी दुश्मनी को फैंस भी पसंद करेंगे. ट्रिपल एच को अगले साल दोनों के बीच मैच बुक करने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ