The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक उन्होंने एक्टिव होकर काम किया. अब वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. अपनी कई हिट फिल्मों से वो फैंस को दीवाना बना चुके हैं. रॉक के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होती हैं. उन्होंने अब एक बड़ा खुलासा किया है. रॉक ने टेस्टिकुलर कैंसर से पीड़ित होने की बात कही. रॉक ने बताया कि वो बुरी तरह डर गए थे. उन्होंने इसके बारे में अपनी पत्नी को भी नहीं बताया था.
WWE दिग्गज द रॉक का बड़ा बयान
हाल ही में द रॉक ने Esquire को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि एक दिन नहाते समय उन्हें अपने बाएं टेस्टिल में एक गांठ दिखी, जिसे छूने पर दर्द हुआ. रॉक को तुरंत अहसास हुआ कि मामला गड़बड़ है. रॉक ने निर्णय लिया था कि वो इस बारे में किसी को नहीं बताएंगे. उन्होंने पहले डॉक्टर से सलाह ली.
द ग्रेट वन ने कहा, “मैंने लॉरेन को इसके बारे में नहीं बताया. मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहता था. मैं तब तक उन्हें नहीं बताना चाहता था कि जब तक चिंता की कोई बात नहीं होती”. रॉक ने कहा कि वो पूरे दिन अपने रिपोर्ट का इंतजार करते रहे. उन्होंने ये भी बताया कि डर की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी. रॉक ने बताया, “मुझे 24 घंटों में उसी हालत में रहना पड़ा. बिल्कुल नहीं पता था कि क्या होगा. पूरे दिन मुझे एक्टिव रहना पड़ा और मजाक-मस्ती करनी पड़ी. डॉक्टर ने बताया कि गांठ एपिडिडिमाइटिस है और ये कैंसर भी हो सकता था.”
ये भी पढ़ें: कौन हैं WWE के लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो? हॉल ऑफ फेमर ने किया बड़ा दावा
WWE रिंग में कब दिखे थे द रॉक?
WWE रिंग में द रॉक को दिखे हुए लंबा समय हो गया है. 2025 की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में वो आए थे. वहां पर जॉन सीना ने उनके इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे हैं और इस बात से फैंस नाराज चल रहे हैं. अगले साल का रेसलमेनिया 43 सऊदी अरब में होने वाला है. कहा जा रहा है कि वहां पर रॉक कम्पीट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns से दुश्मनी के बाद इस WWE रेसलर की फूटी किस्मत! करियर पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines