Roman Reigns से दुश्मनी के बाद इस WWE रेसलर की फूटी किस्मत! करियर पर मंडराया खतरा

पिछले कुछ महीनों में WWE में जेकब फाटू लाइमलाइट में रहे. रोमन रेंस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही. हालांकि, अंत में उन्हें रोमन को ही एक्नॉलेज करना पड़ा. खैर उनकी इंजरी को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रही है. शायद इस खबर से फैंस का दिल भी टूट सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Star Jacob Fatu Injury: WWE में अब जेकब फाटू धीरे-धीरे अपना बड़ा नाम बनाते जा रहे हैं. 2024 में उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने शानदार काम किया. सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी ने उनका बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया. हाल ही में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से भी टकराए. हालांकि, वो चैंपियन नहीं बन पाए. फाटू को खुद को दमदार साबित किया. अब उनकी इंजरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

जेकब फाटू कहां हुए इंजर्ड?

जेकब फाटू कहां हुए इंजर्ड?2 / 6

WWE का अभी यूरोप दौरा चल रहा है. क्लैश इन इटली प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले एक हाउस शो में जेकब फाटू को चोट लग गई थी. वो लंगड़ाते हुए चल रहे थे. हालांकि, उन्हें एक्शन के लिए मंजूरी मिल गई थी. Self Made की रिपोर्ट के अनुसार वो सच में चोटिल थे. ये भी कहा गया कि क्लैश इन इटली से पहले उनके टखनों और पीठ में चोट लगी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में क्या कहा गया?3 / 6

क्लैश इन इटली में रोमन रेंस के खिलाफ मैच में भी जेकब फाटू फिट नहीं लग रहे थे. ऐसा लग रहा था कि उन्हें पहले से चोट आई है. रिपोर्ट के अनुसार, “ऐसा लगता है कि उन्हें टखने और पीठ की दिक्कत है. मैं आपको बता दूं कि वो मैच के दौरान ज्यादा हिल नहीं पा रहे थे. इस वजह से मैच का ज्यादातर हिस्सा बहुत धीमी गति से चलने और हाथापाई करने में ही बीता.

जेकब फाटू ने ज्वाइन की ब्लडलाइन

जेकब फाटू ने ज्वाइन की ब्लडलाइन4 / 6

क्लैश इन इटली में हुए मैच में शर्त रखी गई थी. अगर रोमन रेंस को जेकब फाटू नहीं हरा पाएंगे तो वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. फाटू ने Raw के एपिसोड में रोमन को एक्नॉलेज किया और उनकी ब्लडलाइन ज्वाइन की. फाटू ने खुद कहा कि वो रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

खुश नहीं हैं जेकब फाटू

खुश नहीं हैं जेकब फाटू5 / 6

रोमन रेंस की ब्लडलाइन ज्वाइन करने बाद भी जेकब फाटू खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फाटू ने द उसोज़ को उल्टा जवाब दिया. फाटू ने कहा कि वो जे और जिमी को एक्नॉलेज नहीं करते हैं. ऐसा लगता है कि रोमन से भी फाटू खुश नहीं हैं. (Photo: WWE.com)

टूट सकती है ब्लडलाइन

टूट सकती है ब्लडलाइन6 / 6

ऐसा लगता है कि रोमन रेंस की ब्लडलाइन ज्यादा टिकने वाली नहीं है. जेकब फाटू के हाव-भाव सही नहीं लग रहे हैं. वो किसी भी समय बड़ा गेम खेल सकते हैं. इस बार तो द उसोज़ के ऊपर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. जे और जिमी बड़ा कदम उठा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन