कौन हैं WWE के लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो? हॉल ऑफ फेमर ने किया बड़ा दावा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं. WWE स्टार्स भी अपनी-अपनी कंट्री को सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में एक रेसलर ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की तुलना फुटबॉल के दो दिग्गजों से की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Image Credit: AI Generated)

Seth Rollins and Roman Reigns: WWE में अब सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. दोनों ने 2012 में द शील्ड ग्रुप के साथ मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे. वो अभी AEW में काम कर रहे हैं. रेंस और रॉलिंस WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं. खासतौर पर रोमन के लिए पिछले पांच साल गजब के रहे हैं. खैर अब एक हॉल ऑफ फेमर ने रोमन और सैथ की तुलना फुटबॉल की दो बड़ी हस्तियों से की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की किससे हुई तुलना?

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की किससे हुई तुलना?2 / 6

WWE में रे मिस्टीरियो का नाम बहुत बड़ा है. कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की तुलना फुटबॉल की दुनिया के दो दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की है. मिस्टीरियो ने कहा कि रॉलिंस और रेंस WWE के मेसी और रोनाल्डो हैं.(Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो ने दिया बड़ा बयान

रे मिस्टीरियो ने दिया बड़ा बयान3 / 6

रे मिस्टीरियो फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. हाल ही में The Late Run को मिस्टीरियो ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे पूछा गया कि WWE के लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो कौन हैं. मिस्टीरियो ने कहा, "मेरे हिसाब से सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस WWE के मेसी और रोनाल्डो हैं. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का जलवा है जारी

रोमन रेंस का जलवा है जारी4 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका जलवा कंपनी में जारी है. वो दो बार बैकलैश और क्लैश इन इटली में जेकब फाटू के खिलाफ इसे डिफेंड कर चुके हैं. वो लगातार रेड ब्रांड में भी नज़र आए. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा हुआ है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस को लगा झटका

सैथ रॉलिंस को लगा झटका5 / 6

सैथ रॉलिंस के लिए ये साल ज्यादा खास नहीं रहा है. इंजरी से वापसी के बाद ज्यादातर उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है. हाल ही में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही वो बाहर हो गए. सभी को उनकी जीत की उम्मीद थी, लेकिन द विज़न की वजह से उन्हें हार मिली. (Photo: WWE.com)

कब लेंगे रे मिस्टीरियो संन्यास?

कब लेंगे रे मिस्टीरियो संन्यास?6 / 6

रे मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. WWE में उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा हुआ है. उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी टॉप स्टार बन चुके हैं. बहुत जल्द उनकी बेटी का भी इन-रिंग डेब्यू हो जाएगा. मिस्टीरियो 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन