हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'WWE में ही काम करूंगा', भारतीय दिग्गज The Great Khali ने AEW में जाने के सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब

WWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने 2006 से 2014 तक तगड़ा काम किया था. खली ने इस बार AEW में जाने के सवाल पर दिलचस्प जवाब दिया है. वो टोनी खान के प्रमोशन में नहीं जाना चाहते हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
द ग्रेट खली का बड़ा बयान

The Great Khali: टोनी खान ने 2019 में AEW की शुरुआत की थी. इसके बाद से WWE के कई दिग्गज वहां पर काम कर रहे हैं. WWE से निकाले गए कई रेसलर्स भी वहां पर एक्शन में दिख रहे हैं. टोनी खान ने इन्हें तगड़े पैसे भी दिए हैं. खैर भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली AEW में जाने के मूड नहीं हैं. उनकी AEW के रास्ते पर जाने की कोई दिलचस्पी नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं कि खली ने क्या कहा.

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने दिया बड़ा बयान

2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने WWE में शानदार काम किया. द अंडरटेकर, रे मिस्टीरियो और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. हाल ही में For The Love of Wrestling 2026 में जमाल नियाज से खली ने बात की. वहां पर हॉल ऑफ फेमर से वहां पर AEW में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया. खली से कहा गया कि क्या वो WWE से बाहर भी अवसर ढूढेंगे. खली ने साफ कह दिया कि वो WWE के प्रति वफादार हैं. भारतीय दिग्गज ने कहा कि वो किसी भी अन्य जगह काम करने पर कभी विचार नहीं करेंगे.

द ग्रेट खली ने कहा, “आप सभी मेरे बारे में जानते हैं. अगर मुझे कभी काम करने का मौका मिले, तो मैं सिर्फ WWE में ही काम करूंगा. WWE ने मुझे स्टार बनाया है. मैं कभी भी WWE के अलावा किसी अन्य कंपनी में काम नहीं करूंगा. अगर मुझे काम मिलेगा तो मैं WWE में ही जाऊंगा”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns-Brock Lesnar मचाएंगे बवाल, 4 बड़े मैचों का ऐलान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE में द ग्रेट खली ने कब जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप?

द ग्रेट खली ने 2006 में WWE में एंट्री की थी. विंस मैकमैहन ने तुरंत ही उन्हें बड़ा पुश दिया. द अंडरटेकर से वो सबसे पहले टकराए. खली को उनकी लंबी कद-काठी का बहुत फायदा मिला. 2007 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. उनका टाइटल रन भी जबरदस्त रहा. खली 2014 के बाद से बहुत कम बार WWE में नज़र आए. 2021 में खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 धमाकेदार चीजें जो WWE Raw में इस हफ्ते Roman Reigns-Brock Lesnar कर सकते हैं, विरोधियो की होगी हालत खराब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola