WWE Raw के नतीजे हुए लीक, Roman Reigns ने दुश्मन को किया तहस-नहस
WWE Raw का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस भी वहां पर एंट्री करेंगे. इस शो के नतीजे पहले ही लीक हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE Raw: WWE में इस समय कुछ मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. फैंस को मजा आ रहा है. रोमन रेंस भी एक्टिव हैं. ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रॉयस कीज और OTM ने तहलका मचाया. मेन इवेंट में इन्होंने खूब तबाही मचाई. खैर Raw का आने वाले शो भी धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. रोमन रेंस भी वहां पर आएंगे. WWE ने इस एपिसोड को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया है. 411 के रीडर Jonfw2 के मुताबिक आप यहां पर Raw टेपिंग के पूरे रिजल्ट देख सकते हैं.
Raw की शुरुआत
2 / 7WWE Raw की शुरुआत में एक बड़ा सैगमेंट देखने को मिला. बैकस्टेज द उसोज़ के ऊपर रॉयस कीज और OTM ने ने खतरनाक हमला किया. जे और जिमी उसो की हालत खराब हो गई. जेकब फाटू उन्होंने बचाने आए लेकिन तब तक देर चुकी थी. फाटू के आते ही कीज अपने साथियों के साथ वहां से भाग गए. अब इनकी राइवलरी काफी खतरनाक हो चुकी है. फाटू ने अनाउंस टेबल पर आकर कीज और OTM को धमकी दी. उन्होंने गुस्से में कुछ चीजें तोड़ भी दीं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
3 / 7राकेल रॉड्रिगेज ने सोल रुका के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. कई बार लगा कि रुका टाइटल जीत जाएंगी. मैच में लायरा वैल्किरिया ने दखलअंदाजी की. इस वजह से रुका को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद वो काफी निराश नज़र आईं. (Photo: WWE.com)
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
4 / 7इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. ड्रेगन ली की टक्कर ईथन पेज से हुई. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. ली ने एक बार फिर अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. अंत में पेज ने शानदार जीत हासिल की. अब वो चैंपियनशिप के लिए चैड गेबल को चुनौती पेश करेंगे. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का सैगमेंट
5 / 7रोमन रेंस ने खुद को असली चैंपियन बताया. रेंस ने कहा कि एलए नाइट और सोलो सिकोआ उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. नाइट ने एंट्री की. उन्होंने रोमन का मजाक बनाकर उनकी जमकर बेइज्जती की. इस दौरान कैमरा बैकस्टेज की तरफ गया. वहां पर सोलो सिकोआ घायल पड़े थे. उनके पास जेकब फाटू और ऑफिशियल थे. सिकोआ की मदद करने के लिए नाइट गए. वहां पर रेंस ने नाइट को भी सुपरमैन पंच मारकर धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवंस का मैच
6 / 7जे'वॉन एवंस का मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. मैच में जेडी मैकडॉना ने दखलअंदाजी की. DQ के जरिए एवंस को जीत मिली. मैच के बाद एवंस के ऊपर दोनों हील स्टार्स ने हमला करना जारी रखा था. जो हेंड्री ने वापसी करते हुए एवंस को बचाया. वहां से फिर टैग टीम मैच तय हुआ. एवंस और हेंड्री ने डॉमिनिक और मैकडॉना का सामना किया. इस मैच में एवंस और हेंड्री को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
7 / 7मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. रे फीनिक्स की टक्कर पेंटा से हुई. दोनों भाइयों ने तगड़ा मैच दिया. मैच देखने के लिए रिंगसाइड में रोमन रेंस भी मौजूद थे. अंत में पेंटा ने जीत हासिल की. रेंस ने रिंग में कदम रखा और टाइटल उनके सामने उठाया. अब 14 सितंबर को रेंस अपनी चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ रेड ब्रांड के एपिसोड में डिफेंट करेंगे. (Photo: WWE.com)