The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम किया था. 2006 से 2014 तक उनका करियर धमाकेदार रहा. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. द अंडरटेकर, बिग शो, जॉन सीना और केन जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. खैर खली कई सालों से इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस की मांग है कि उन्हें एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में वापसी करनी चाहिए. हालांकि, अब ऐसा नहीं हो सकता है. खली ने खुद ही ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अब उनका जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा.
WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान
Insight with Chris Van Vliet को हाल में द ग्रेट खली ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर खली से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग से ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट ले लिया है. खली ने तुरंत ही जवाब में हां कह दिया. खली ने कहा कि घुटने की समस्या के कारण अब वो फुल-टाइम रेसलिंग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “कुछ कहा नहीं जा सकता. हो सकता है कि एक दिन WWE मुझसे पूछे कि क्या मैं जा सकता हूं. बस एक-दो दिन के लिए. फुल-टाइम कभी नहीं. घुटने की वजह से मैं अब कभी भी फुल-टाइम रेसलिंग नहीं कर सकता हूं”.
ये भी पढ़ें: नए WWE वर्ल्ड चैंपियन CM Punk का अगला मैच किसके साथ होगा? ये 5 स्टार्स दे सकते हैं टक्कर
WWE ने द ग्रेट खली को दिया सम्मान
2014 में WWE के साथ द ग्रेट खली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने बीच-बीच में रिंग में जरूर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. 2017 में उन्होंने बैटलग्राउंड शो में आकर जिंदर महल की रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मदद की थी. 2018 में वो द ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में भी नज़र आए. खैर 2021 में खली को कंपनी ने बहुत बड़ा सम्मान दिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इस खबर के बाद खली बहुत भावुक हो गए थे.
ये भी पढ़ें: CM Punk ने फ्रिज के अंदर रखी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines