नए WWE वर्ल्ड चैंपियन CM Punk का अगला मैच किसके साथ होगा? ये 5 स्टार्स दे सकते हैं टक्कर

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मनोरंजक रहा. सीएम पंक ने वापसी कर सैमी ज़ेन को हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. आइए आपको बताते हैं कि अब उनका अगला मैच किसके साथ हो सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

CM Punk Next Match: WWE में अब चीजों में बदलाव हो रहा है. वीकली एपिसोड में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में बदलाव हो जा रहा है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक ने वापसी की. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली. सैमी का टाइटल रन 9 दिन में ही खत्म हो गया. पंक ने सभी को हैरान कर दिया. खैर अब सवाल ये है कि पंक का अगला मैच किसके साथ होगा. कौन सा रेसलर उन्हें टक्कर देगा. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ द बेस्ट इन द वर्ल्ड का अगला मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स2 / 6

Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होने वाला है. कोडी के ऊपर शुरुआत में बैकस्टेज गुंथर ने अटैक कर दिया. इसके बाद वो लड़ नहीं पाए. उनकी जगह सीएम पंक ने सैमी से मैच लड़ा. अब पंक का अगला मुकाबला रोड्स के साथ हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन3 / 6

सैमी ज़ेन को बेचारा ही कहा जाएगा. बहुत जल्दी उनके टाइटल रन को खत्म कर दिया गया. हालांकि, सैमी अभी भी टाइटल का पीछा करना नहीं छोड़ने वाले हैं. वो दोबारा सीएम पंक के खिलाफ जाकर रीमैच की मांग कर सकते हैं. पंक और सैमी के बीच फिर से टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर 4 / 6

गुंथर को पिछले तीन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. अभी भी वो पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन को चेतावनी दी. अब वो सीएम पंक की हालत भी खराब कर सकते हैं. पंक का अगला मुकाबला गुंथर के साथ भी हो सकता है. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो5 / 6

जे उसो भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल करना चाहते हैं. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें हार मिली. पिछले हफ्ते भी वो कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए. अगर उन्हें जीत मिलती तो वो चैंपियनशिप मैच लड़ते. उसो भी पीछे हटाने वाले नहीं हैं. अब तो सीएम पंक चैंपियन बन गए हैं. उसो उन्हें चुनौती दे सकते हैं. दोनों का मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन6 / 6

रैंडी ऑर्टन को रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद भी उन्होंने कोडी के ऊपर हमला किया. इसके बाद से अभी तक वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब रैंडी वापस आकर सीएम पंक को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं. दोनों का तगड़ा मुकाबला हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन