'द 50' में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त?

WWE दिग्गज द ग्रेट खली आए दिन अपने बड़े कारनामों से चर्चा में रहते हैं. इस बार वो एक रियलिटी शो में जलवा दिखाते हुए नज़र आए हैं. खली ने कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा लड़ाया. आइए आपको बताते हैं कि की हार हुई या जीत.

WWE

द ग्रेट खली की धमाकेदार एंट्री

The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने WWE में कई कारनामे किए. खली को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली लगातार चर्चा में रहते हैं. वो रियलिटी शो में बीच-बीच में अपनी दस्तक देकर सुर्खियां बटोरते हैं. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. रियलिटी शो ‘द 50’ में उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की है. खली ने वहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा भी लड़ाया. खली की स्टार पावर देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का जलवा

रियलिटी शो ‘द 50’ खूब चर्चा में चल रहा है. फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में ‘द 50’ का एपिसोड-5 रिलीज हुआ. पहले शो में एक ऐसी चीज हुई जिससे सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल मच गई. द ग्रेट खली की धमाकेदार एंट्री ने सभी को हिला दिया. खली ने आते ही पंजा मुकाबला भी कराया. कंटेस्टेंट्स कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला ने उनसे पंजा लड़ाया और जीत हासिल की. ये बहुत हैरान कर देने वाला पल था कि खली हार गए. हालांकि, बाद में खली ने ही इसके पीछे का कारण बताया. खली ने कहा कि उन्होंने कंटेस्टेंट्स की खुशी के लिए ये काम किया. इससे पता चलता है कि खली जानबूझकर हार गए थे. शो में खली काफी मजाकिया अंदाज में नज़र आए और ये बात सभी को अच्छी लगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर

द ग्रेट खली को मिला था बड़ा सम्मान

द ग्रेट खली ने WWE रिंग में हमेशा भारत का नाम ऊंचा कराया. उनकी जॉन सीना, द अंडरटेकर, बिग शो और केन जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. अंडरटेकर के ऊपर तो उन्होंने जीत भी दर्ज की. इतना ही नहीं खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की. खली 2014 के बाद से WWE में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे. 2021 में WWE ने उन्हें बहुत बड़ा सम्मान देकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था, जिसके बाद दिग्गज काफी भावुक हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ