WWE Raw में अपने अंतिम मैच को लेकर John Cena ने किया 'झूठा' दावा, Randy Orton ने सवाल खड़ा कर उड़ाई धज्जियां

WWE में जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन का इतिहास तगड़ा रहा है. इस साल दोनों के बीच मैच भी हुआ था. हाल ही में सीना ने अपनी अंतिम Raw को लेकर एक पोस्ट डाली. इस पर ऑर्टन ने अपनी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है. जानिए उन्होंने किस तरह सीना पर तंज कसा.

WWE - 2025-11-16T160054.919

WWE

John Cena And Randy Orton: WWE Raw का अगला एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. जॉन सीना भी वहां पर एंट्री करने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बता दिया है कि यह उनकी आखिरी Raw होने वाली है. खैर इससे पहले अब सीना को दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने खरी खोटी सुना दी है. ऑर्टन अभी भी आश्वस्त नहीं हैं कि सीना आखिरी बार रॉ में आएंगे. साथ ही साथ सीना के एक आंकड़े का उन्होंने मजाक बनाया. ऐसा लगता है कि जॉन ने इस बार झूठ बोला है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने पोस्ट किया मीम

आगामी Raw के एपिसोड के लिए जॉन सीना को पहले से शेड्यूल किया गया है. सीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा,”23 सालों में आपने मुझे WWE Raw पर 544 मैच लड़ने का मौका दिया है. WWE इतिहास में सबसे ज्यादा. मेरा पसंदीदा मैच…मेरा अगला मैच है, जो मेरा आखिरी मैच होगा”. सीना की इस पोस्ट का जवाब ऑर्टन ने एक मीम के जरिए दिया. उन्होंने एक सीना के चेहरे का क्लिप पोस्ट किया, जिसमें लिखा क्या आप इस बारे में निश्चित हैं?. ऑर्टन की यह तीखी प्रतिक्रिया है. रैंडी के मीम से यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सीना सच में अलविदा कह रहे हैं.

विज्ञापन

रैंडी के मीम को एक और लिहाज से भी सोचा जा रहा है. सीना ने पोस्ट में 544 मैच लड़ने की बात कही है जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. Cagematch के डेटा के अनुसार Raw में सीना ने टीवी पर 372 मैच और ऑर्टन ने 450 मैच लड़े हैं. ऑर्टन शायद मीम के जरिए सीना को बताना चाह रहे हैं कि क्या ये सही आंकड़े हैं. एक तरह से कहा जाए तो ऑर्टन ने जॉन के झूठ की धज्जियां उड़ा दी हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना WWE Raw में लड़ेंगे मैच

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. उन्होंने मिस्टीरियो के 204 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. सीना ने ऐलान किया है कि वह अगले हफ्ते Raw में भी मैच लड़ने वाले हैं. सभी को लगा था कि उनका सैगमेंट होगा लेकिन उन्होंने कह दिया है कि वह एक्शन में दिखेंगे. अब देखना होगा कि उनका विरोधी वहां पर कौन होगा.

ये भी पढ़ें:-3 स्टार्स जो WWE Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस WarGames मैच में CM Punk टीम के अंतिम सदस्य हो सकते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ