Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में एक खास पल देखने को मिला था. ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. खैर इस दौरान हेमन और लैसनर के बीच बातचीत भी हुई. दोनों काफी भावुक नज़र आए. फैंस के दिमाग में एक सवाल है कि लैसनर और हेमन के बीच मेगा इवेंट के मंच पर क्या बात हुई. अब इसे लेकर हेमन ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है.
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बड़ा बयान
Insight with Chris Van Vliet को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे पूछ गया कि WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और उनके बीच क्या बात हुई. इस पर हेमन ने कहा, “मैंने हर चीज के लिए ब्रॉक लैसनर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने भी मेरा शुक्रिया अदा किया. मैंने लैसनर कहा कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. उन्होंने भी कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं. मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ये अजीब या मजेदार लगता है कि हम दोनों के बीच, स्टेडियम में, रेसलमेनिया में खड़े हैं, ESPN पर पूरी दुनिया में दिखाया जा रहा है, एक-दूसरे से कह रहे हैं कि हम प्यार करते हैं. मैंने कहा कि ये बहुत हो अनोखा पल है. उन्होंने कहा कि हमें किसी की परवाह नहीं है और चिंता मत करो. ये सिर्फ हमारे लिए है. मैंने कहा कि इस पल का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हुई. ये बहुत ही खास पल था. इसे साझा करने में कोई दिक्कत नहीं है. मेरा काम बोलने का है, लेकिन उस पल को शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है”.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, मेन इवेंट में टॉप स्टार्स ने मचाई तबाही
ब्रॉक लैसनर की चल रही है खतरनाक राइवलरी
ब्रॉक लैसनर की राइवलरी मौजूदा समय में ओबा फेमी के साथ चल रही है. दोनों के बीच पहला मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हुआ था. वहां पर फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हार दी थी. इसके बाद क्लैश इन इटली में दोनों का आमना-सामना हुआ था. वहां पर लैसनर ने फेमी को हराया था. अब इनके बीच बहुत जल्द तीसरा मुकाबला होने वाला है. इसके संकेत मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में होने वाले 6 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 day agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
4 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
4 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines